देश

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पूर्व छात्राओं का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया. एसपीएमसी एलुमनी एसोसिएशन ने यह कार्यक्रम साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी के सहयोग से आयोजित किया. कॉलेज के सभागार में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्राएं, शिक्षक और अतिथि शामिल हुए. लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलीं पूर्व छात्राओं के बीच पुरानी यादों को साझा करने और कॉलेज के दिनों को फिर से याद करने का माहौल भी देखने को मिला.

कार्यक्रम में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं, जबकि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सदस्य राजीव बब्बर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.

दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनकी स्मृति और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए विशेष कृतज्ञता-श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई.

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नीलम गोयल ने अतिथियों और पूर्व छात्राओं का स्वागत किया. इस दौरान विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन और सम्मान भी किया गया.

पूर्व छात्राओं को दिए सफलता और मूल्यों के संदेश

डीडीए सदस्य राजीव बब्बर ने अपने संबोधन में पूर्व छात्राओं से कहा कि वे अपने सपनों और लक्ष्यों को लेकर लगातार आगे बढ़ती रहें. उन्होंने ईमानदारी, नैतिकता और जीवन के मूल्यों को महत्व देने की बात कही. उनका संदेश था कि सफलता के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन में अच्छे संस्कार और मजबूत मूल्य भी उतने ही जरूरी हैं.

मुख्य अतिथि कमलजीत सहरावत ने दिल्ली विश्वविद्यालय में बिताए अपने छात्र जीवन की यादें भी साझा कीं. उन्होंने महाविद्यालय के प्रति आभार जताते हुए पूर्व छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने जीवन में मजबूत मूल्यों और सिद्धांतों को बनाए रखने पर भी जोर दिया.

59 पूर्व छात्राओं को मिला सम्मान

समारोह के दौरान 59 विशिष्ट पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया गया. वहीं, कार्यक्रम में शामिल अन्य पूर्व छात्राओं के सम्मान के लिए साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी के सहयोग से पौधे वितरित किए गए. इस पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश भी दिया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. निधि सेठ, डॉ. मोनिका शिवहरे, डॉ. निकिता कुहर, डॉ. हिमांशी वर्मा और सुश्री गीता अर्नेजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम का संचालन प्रो. शिवानी जॉर्ज और चेतना खुराना ने किया. वहीं, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मंजू सिंह और मानसी हुड्डा ने प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. इसके बाद हाई टी का आयोजन किया गया, जहां पूर्व छात्राओं और अतिथियों को आपस में बातचीत करने और पुरानी यादें साझा करने का अवसर मिला.

ये भी पढ़ें: नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

11 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

39 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

39 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

49 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

57 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

59 minutes ago