देश

बैंगलोर में 41 वें ‘श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ’ का आयोजन, 10 हजार से ज्यादा महिलाओं ने किया माता ललिता का पूजन

Sri Vidya Koti Kumkumarchan Mahayagya Bangalore: देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के नेतृत्व में बैंगलोर में दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का भव्य आयोजन हुआ. यह महायज्ञ कश्मीर से कन्याकुमारी तक चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का 41वां पड़ाव था. देश की प्रगति, विश्व शांति और समृद्धि के ध्येय से आयोजित इस महायज्ञ में 10 हजार से अधिक सुहासिनी महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता ललिता जी का पूजन किया. उन्होंने दो दिनों तक श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को 1 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन किया.

10 हजार से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ का आयोजन हुआ. 10 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को 2 दिनों तक 1 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन किया. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 41 प्रमुख शहरों में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है.

माता ललिता से की विशेष प्रार्थना

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने महायज्ञ के आयोजन के अवसर पर कहा की देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है. माता से आकांक्षा है की हमारा देश का गरीब वर्ग समृद्ध बने. आगे उन्होंने कहा की आने वाला समय हमारे देश का ही है और सनातन धर्म ही हमारी ताक़त है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने आगे यह भी कहा की जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है.

यह भी पढ़ें: 40 साल बाद BJP को मिलेगा मुंबई का सिंहासन, कौन हैं मायानगरी की वेटिंग बॉस ऋतु तावड़े?

सिंदूर का प्रभाव जान चुकी है दुनियां

दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में बोलते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने ऑपरेशन सिंदूर की ओर  इशारा करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने भारत की बढ़ती ताकत को उजागर करते हुए कहा कि भारत के सिंदूर का प्रभाव पूरी दुनिया जान चुकी है.

41 शहरों में सफल आयोजन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने अब तक देश के 41 प्रमुख शहरों में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया है. हर आयोजन में लाखों महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होते हैं. इस महायज्ञ का उद्देश्य माता ललिता के आशीर्वाद से देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और सनातन मूल्यों को मजबूत करना है. बैंगलोर के इस महायज्ञ में महिलाओं की भारी संख्या ने इसे खास बना दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर अदाणी ग्रीन एनर्जी ने साफ की स्थिति, बताया कब मिली कौन-सी मंजूरी

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया…

1 hour ago

रेलवे स्टेशनों पर गंदगी और पानी की कमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: रेल मंत्रालय को CAG के सुझाव लागू करने का निर्देश

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रेल…

2 hours ago

PM मोदी के गांव वडनगर के संग्रहालय को रेड डॉट का ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ अवॉर्ड, भारत का पहला सम्मानित संग्रहालय बना

गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट…

2 hours ago

वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी सहित अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की नई अर्जी, चुनाव आयोग से पूछे 48 सवाल

वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी समेत अन्य…

2 hours ago

लखनऊ के सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार: IAS अनुज सिंह ने संभाला LDA उपाध्यक्ष का कार्यभार, GDA के भी रह चुके हैं VC

Anuj Singh IAS: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष आईएएस अनुज सिंह ने सोमवार…

3 hours ago

अयोध्या से सीएम सम्राट चौधरी को विशेष शुभाशीर्वाद: महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने पत्र लिखकर दी जन्मदिन की बधाई

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने बिहार…

3 hours ago