BMC Mayor BJP Ritu Tawde: मुंबई की सियासत में लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया. BMC यानी बृहन्मुंबई महानगरपालिका मेयर पद के लिए BJP ने ऋतु तावड़े का नाम घोषित कर दिया है. इस ऐलान ने मुंबई की सत्ता को लेकर महीनों चली राजनीतिक खींचतान को नई दिशा दे दी है. बता दें कि मुंबई BJP अध्यक्ष अमित सतम ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की. इसे BJP की बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है. साथ ही उद्धव ठाकरे के UBT गुट और महाविकास अघाड़ी के लिए करारा झटका है.
यह भी बताते चलें कि BMC में उप महापौर पद सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) को दिया गया है. शिंदे गट की शिवसेना ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं ठाकरे गुट की शिवसेना ने पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर को भाजपा से लोहा लेने के लिए विपक्ष का नेता घोषित किया है.
44 साल बाद BJP को मिला BMC का सिंहासन
मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर BJP का कब्जा लगभग तय हो गया है. ऋतु तावड़े को मेयर बनाकर पार्टी 44 साल बाद यह मुकाम हासिल करेगी. आखिरी बार 1982 में डॉ. प्रभाकर एस. पाई BJP के मेयर बने थे. तब शिवसेना, BJP समर्थक नगरसेवकों, अपक्षों और समाजवादियों की गठबंधन ने कांग्रेस को हराया था.
इस बार के आंकड़ों की बात करें तो BMC चुनावों में BJP ने 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी. शिंदे शिवसेना के 29 सीटों से गठबंधन ने बहुमत (118) पार किया. 1997 से 2022 तक लगातार शिवसेना (UBT) के पास था BMC का राज. 2017 में BJP के पास मौका था लेकिन गठबंधन के नाम पर छोड़ दिया.
कौन हैं ऋतु तावड़े(Ritu Tawade)?
ऋतु तावड़े घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। वह पहले BMC की शिक्षा समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं. वर्तमान में महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं. 2012 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं और तब से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. जमीनी स्तर पर सक्रिय और संगठन में मजबूत पकड़ वाली ऋतु तावड़े को मेयर पद के लिए भाजपा का मजबूत चेहरा माना जा रहा है. उनका नाम घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का मलेशिया दौरा: रवाना होने से पहले जारी किया बयान, जानिए क्यों खास है ये विज़िट?
डिप्टी मेयर बनेंगे संजय घाड़ी
BMC में उप महापौर पद सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) को दिया गया है. शिंदे गुट ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. गठबंधन राजनीति के तहत यह फैसला दोनों दलों के बीच शक्ति संतुलन बनाए रखने का हिस्सा है. इससे गठबंधन सरकार को स्थिरता मिलेगी और प्रशासनिक फैसलों में तालमेल बना रहेगा.
किशोरी पेडनेकर संभालेंगी विपक्ष की कमान
दूसरी ओर शिवसेना (ठाकरे गुट) ने विपक्ष की भूमिका में मजबूत तैयारी की है. पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने वार्ड नंबर 199 से जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पकड़ फिर साबित की है. उन्हें नगर निगम में UBT गुट का समूह नेता चुना गया है.उनके नेतृत्व में विपक्ष BMC में आक्रामक भूमिका निभा सकता है और सत्ता पक्ष को कई मुद्दों पर घेर सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


