New Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज रात भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना रात 9:55 बजे मिली, जिसके बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे. घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर हुई. कॉल रात 21:55-21:56 बजे मिली. मौके पर कुल चार दमकल गाड़ियां भेजी गईं. विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई थी. अचानक हुई ट्रेन कैंसिलेशन की घोषणा के बाद यात्री घबरा गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई.
भगदड़ में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जा रही है. रेलवे स्टेशन पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत कार्य जारी है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
रेलवे अधिकारी इस पूरी घटना की जांच कर रहे हैं कि ट्रेनें क्यों रद्द की गईं और क्या पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं या नहीं. प्रभावित यात्रियों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा सकते हैं. इस घटना को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है और रेलवे प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…