महाकुंभ 2025

Maha Kumbh: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संगम में लगाई डुबकी, व्यवस्था को सराहा, साथ रहें UP विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना

Maha Kumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में शनिवार (15 फरवरी) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पहुंचे. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए महाकुंभ की व्यवस्था की तारीफ की.

विपक्ष के महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर सतीश महाना ने बताया, “महाकुंभ की व्यवस्था अच्छी है, इसीलिए करोड़ों लोग यहां पर आ रहे हैं. दुर्भाग्य से यहां पर एक दुर्घटना हुई. अगर एक भी व्यक्ति हताहत होता है, तो यह दुखद है. लेकिन उस घटना के बावजूद जो संदेश यहां से गया, करोड़ों लोग यहां पर आ रहे हैं, जो इस बात का सबूत है कि महाकुंभ की व्यवस्था अच्छी है.”

इससे अच्छी व्यवस्था पहले कभी नहीं हुई

सतीश महाना ने कहा, “मेरे हिसाब से इससे अच्छी व्यवस्था पहले कभी नहीं हुई. इतनी अधिक संख्या में लोग आकर सुविधाजनक तरीके से स्नान करके अभिभूत हो रहे हैं. ये लोगों के भाव और उनके चेहरे पर दिख रहा है. स्वाभाविक सी बात है कि काफी अधिक संख्या में आने के कारण लोगों को थोड़ी ट्रैफिक समस्या मिली होगी, लेकिन जब लोग यहां पर पहुंच रहे हैं, तो बहुत प्रसन्नता के साथ स्नान कर रहे हैं. विपक्षी पार्टी के लोगों के आने का सिलसिला जारी है. इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आए, उससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आए थे.”

ओम बिड़ला ने कहा, “गंगा, यमुना और सरस्वती की इस पवित्र धरती पर अध्यात्म, धर्म और संस्कृति का महाकुंभ हो रहा है. यहां संतों की वाणी, उनका प्रभाव और भक्तों की श्रद्धा अपार है. मेरी प्रार्थना है कि गंगा मां की कृपा सभी पर बनी रहे, देश में सभी का कल्याण हो.”

संगम नगरी प्रयागराज में हिंदुओं के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन जारी है. इसके साथ बड़े-बड़े राजनेता, सेलिब्रिटी, खिलाड़ी और समाज के हर वर्ग के लोग यहां पहुंच रहे हैं.


ये भी पढ़ें: महाकुंभ में त्रिजटा स्नान कर राजनीति जगत के दिग्गजों ने स्वयं को माना धन्य


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

8 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

13 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

47 minutes ago