बिहार के बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. बता दें कि मुख्यमंत्री के स्वागत में वहां के लोगों ने जिला अतिथि गृह के बाहर लगाए गए सैकड़ों फूलों के गमले लोगों ने चंद सेकंड में ही लूट लिए. यह घटना इतना तेजी से घटा कि सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग कुछ समझ पाते कि इसके पहले ही लोगों ने सभी गमलों को पल भर में ही गायब कर दिया. हालांकि, मीडिया वालों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया.
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश जब अपनी यात्रा की तरफ बढ़ रहें थे तो उस दौरान बक्सर को 400 करोड़ रुपये से अधिक योजनाओं की सौगात मिली है.
CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान बक्सर को 400 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात मिली है. इन योजनाओं में ग्रामीण ब्लॉको के दर्जनों गांवों में आर्सेनिक की समस्या से जूझ रहे 37 हजार से अधिक परिवारों को शुद्ध पीने की पानी को उपलब्ध कराने की भी परियोजना शामिल है. इसके अलावा, बक्सर ग्रामीण ब्लॉको में ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर भी कई तरह की योजनाओं की घोषणा की गई है.
जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्किट हाउस से बाहर निकले तो लोग उनके स्वागत के लिए बाहर रखे गए फूलों के गमलों पर टूट पड़े. बताया जा रहा है कि वहा मौजूद बुजुर्ग, बच्चे, पुरुष और महिलाएं सभी लोग गमले उठाकर भागने लगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केशोपुर बहुग्रामी में जलापूर्ति प्लांट का उद्घाटन भी किया और मनरेगा योजना के तहत बनी नक्षत्र वाटिका का मुआइना भी किया. इसके अलावा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलग- अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी दौरा किया.
ये भी पढ़ें:
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…