Bharat Express DD Free Dish

शैम्पू की बोतल ने उड़ाए होश! मुंबई एयरपोर्ट तस्करों की ‘स्मार्टगिरी’ हुई फेल; भारी मात्रा में हीरे, डॉलर, वीड और कैश बरामद

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट में तस्कर बने यात्री समझ रहे थे कि शैम्पू और स्नैक्स के डिब्बों में छिपा राज कोई नहीं जान पाएगा, लेकिन कस्टम्स की एक नजर ने 48 करोड़ के खेल को खत्म कर दिया.

Mumbai Customs Seizes Drugs Worth Crores Hydroponic Weed Gold Bust at Airport

Mumbai News: मुंबई कस्टम्स जोन–III (एयरपोर्ट कमिश्नरेट) ने मादक पदार्थों और तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है. 18 से 22 दिसंबर 2025 के बीच चले एक विशेष अभियान के दौरान कस्टम्स ने करोड़ों रुपये की ड्रग्स, सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा जब्त की है. सबसे चौंकाने वाला खुलासा तस्करी के तरीके को लेकर हुआ है, जहां तस्कर शैम्पू की बोतलों और खाने के डिब्बों का इस्तेमाल कर रहे थे. सभी आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.

बैंकॉक से आ रही थी ‘हाई क्वालिटी’ वीड

कस्टम्स द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, खुफिया जानकारी और प्रोफाइलिंग के आधार पर कुल 6 NDPS मामलों में कार्रवाई की गई. बैंकॉक से अलग-अलग उड़ानों से आए 5 यात्रियों और विशेष इनपुट के आधार पर पकड़े गए 2 अन्य यात्रियों के पास से भारी मात्रा में ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ बरामद की गई.

  • करीब 48 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (35.045 किग्रा + 13.003 किग्रा) जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है.
  • मस्कट से आए एक यात्री के पास से 16.20 लाख रुपये की 81 ग्राम एम्फेटामाइन भी बरामद हुई.

तस्करी का अजीबोगरीब तरीका

जांच में सामने आया कि कस्टम्स की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्करों ने शैम्पू की बोतलों और टिन के स्नैक्स बॉक्स के अंदर ड्रग्स छिपाई थी. स्कैनिंग और गहन जांच के दौरान इस चालाकी का पर्दाफाश हुआ. सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा भी जब्त ड्रग्स के अलावा कस्टम्स ने तस्करी के अन्य मामलों में भी बड़ी सफलता हासिल की है.

  • दो यात्रियों से 35.18 लाख रुपये की हीरे जड़ी सोने की ज्वेलरी बरामद की गई
  • एक यात्री के पास से 24.91 लाख रुपये के कीमती पत्थर मिले.
  • दुबई (फुजैरा) जा रहे यात्रियों से 45.26 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में गदर! ल्यारी की आवाज पर हिला इस्लामाबाद, मौलाना ने की मुनीर की बेइज्जती; भारत की तारीफ में क्या बोले?

बड़े नेटवर्क की आशंका

कस्टम्स विभाग का कहना है कि यह एक संगठित नेटवर्क हो सकता है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. विभाग ने कहा है जैसे ही मामले में कोई और जानकारी सामने आती है मीडिया को ब्रीफ किया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read