देश

स्टार्टअप फाउंडर को ही वेज बिरयानी ऑर्डर करने पर दे दी नॉन-वेज बिरयानी, स्विगी और बेहरोज की बढ़ी मुश्किलें

स्टार्टअप फाउंडर और एंजेल-वन इन्वेस्टर उदित गोयनका ने ऑनलाइन फूड ऑडरिंग और डिलीवरी कंपनी स्वगी पर आरोप लगाया है कि उन्हें स्विगी से वेज बिरयानी ऑर्डर करने पर रेस्टोरेंट की ओर से नॉन-वेज बिरयानी भेजी गई.

उदित गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में नॉन-वेज बिरयानी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैंने बेहरोज से वेज बिरयानी ऑर्डर की लेकिन मुझे नॉन-वेज बिरयानी डिलिवर कर दी गई.” गोयनका ने स्विगी और स्विगी केयर को टैग करते हुए मामले को सुलझाने या तुरंत कंज्यूमर कोर्ट जाने की धमकी दी है. उन्होंने बेहरोज बिरयानी पर भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि “तुम लोग घटिया हो. इसके लिए मैं तुम लोगों पर केस करूंगा.”

यह पोस्ट एक्स पर तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट को 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उधर, एक्स हैंडल यूजर्स के भी अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं. एक्स हैंडल यूजर्स गोयनका को समझाते नजर आए कि बेहरोज नॉन-वेज बिरयानी के लिए लोकप्रिय है, ऐसे में उन्हें शुद्ध शाकाहारी बिरयानी इस रेस्टोरेंट से ऑर्डर नहीं करनी चाहिए थी.

वहीं गोयनका की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए बेहरोज बिरयानी की ओर से मामले को लेकर गोयनका से माफी मांगी गई है.

बेहरोज बिरयानी ने मांगी माफी

बेहरोज बिरयानी ने एक पोस्ट में लिखा, “उदित, हम इस तरह का एक्सपीरियंस अपने कस्टमर्स को नहीं देते हैं. आपके खराब एक्सपीरियंस के लिए हम आपसे माफी मांगते हैं. कृपया हमें अपनी ऑर्डर आईडी और कॉन्टैक्ट नंबर डीएम करें ताकि हम मामले को सुलझा सकें.”

बेहरोज बिरयानी की ओर से एस्केलेशन डेस्क से बात करने की भी कोशिश की गई, जिसमें गोयनका से उनका मोबाइल नंबर मांगा गया है, ताकि मामले का समाधान निकाला जा सके.

इससे पहले भी फूड डिलिवरी ऐप स्विगी को लेकर ऐसा ही एक मामला इस वर्ष अप्रैल में नवरात्रि के दौरान सामने आया. जहां नोएडा में रह रही एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने नवरात्रि के दौरान अपने लिए वेज बिरयानी ऑर्डर की लेकिन उन्हें जानबूझकर वेज की जगह नॉन-वेज बिरयानी भेज दी गई. छात्रा का कहना था कि उन्होंने जैसे ही बिरयानी के दो से तीन निवाले मुंह में लिए उन्हें तुरंत एहसास हो गया कि वे नॉन-वेज बिरयानी खा रही हैं. मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा रेस्टोरेंट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था.


ये भी पढ़ें: किस देश में पहली बार बनी थी रोटी? भारत की थाली में बनी पहचान


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

2 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

3 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

3 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

4 hours ago