देश

‘स्टार्टअप इंडिया’ का महाकुंभ: 10 साल में 4 से 120 यूनिकॉर्न तक का सफर, पीएम मोदी मनाएंगे जश्न

आज भारत की युवा शक्ति और नवाचार (Innovation) के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. पीएम मोदी की महत्वकांक्षी पहल ‘स्टार्टअप इंडिया’ ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ के तहत दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी खुद इस जश्न में शामिल होंगे और देश के दिग्गज उद्यमियों, निवेशकों और स्टार्टअप संस्थापकों से सीधा संवाद करेंगे.

पीएम मोदी का संवाद

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी न केवल संबोधित करेंगे, बल्कि उन युवाओं के अनुभव भी सुनेंगे जिन्होंने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है. प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन भारतीय युवाओं की ‘Can Do’ स्पिरिट और जोखिम लेने की क्षमता का उत्सव है. 16 जनवरी 2016 को शुरू हुई इस पहल का मकसद भारत को ‘नौकरी मांगने वाले’ देश से ‘नौकरी देने वाले’ देश में बदलना था, जो आज हकीकत बनता दिख रहा है.

2 लाख स्टार्टअप्स का कीर्तिमान

बीते एक दशक में भारत की तस्वीर बदल गई है. आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014 में देश में जहां केवल 4 यूनिकॉर्न (1 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियां) थीं, वहीं आज इनकी संख्या 120 के पार जा चुकी है, जिनका कुल मूल्यांकन 350 अरब डॉलर से अधिक है. दिसंबर 2025 तक डीपीआईआईटी (DPIIT) द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 2 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है. यह क्रांति अब केवल बेंगलुरु या गुरुग्राम तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के करीब 50% स्टार्टअप्स अब टियर-2 और टियर-3 शहरों से निकल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी ‘अल-मदीना’ पर ICG की स्ट्राइक! क्या 26 जनवरी से पहले थी बड़ी साजिश?

महिलाओं की लंबी छलांग

स्टार्टअप इंडिया की सफलता की एक बड़ी कहानी महिला सशक्तीकरण भी है. आंकड़ों के मुताबिक, 45% स्टार्टअप्स ऐसे हैं जिनमें कम से कम एक महिला निदेशक या भागीदार है. सरकार की ‘फंड ऑफ फंड्स’, ‘सीड फंड स्कीम’ और ‘क्रेडिट गारंटी योजना’ ने युवाओं के सपनों को पंख दिए हैं. 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में यह स्टार्टअप इकोसिस्टम रीढ़ की हड्डी साबित हो रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

46 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

54 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago