देश

कर्नाटक में मस्जिद पर पथराव, मुस्लिम घरों को भी बनाया निशाना, हिंदू संगठन की रैली के दौरान उपद्रव, पुलिस ने 15 को दबोचा

Karnataka: कर्नाटक के हावेरी जिले में मंगलवार को कथित तौर पर हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा एक मस्जिद पर पथराव की घटना के बाद दो समुदायों के लोगों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. इलाके में तनाव के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और स्थिति को कंट्रोल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

मस्जिद पर पथराव करने वालों ने आरोप लगाया कि जब वह सांगोली रायन्ना का जुलूस निकाल रहे थे, तो मुसलमानों के एक वर्ग ने उन पर पथराव किया और जुलूस को बाधित किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब उनकी रैली बाधित हुई तो हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद, मुसलमानों के घरों पर पथराव किया और उनके वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि हिंदू कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उर्दू स्कूल पर पथराव किया, छात्र कक्षाओं से बाहर भाग गए और मदद के लिए रोते हुए सड़कों पर खड़े हो गए. इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है.

पुलिस ने इलाके में बढ़ाई सुरक्षा

उपद्रवियों ने एक ऑटो चालक पर भी हमला किया था और उसके वाहन को तोड़ दिया था. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और उन इलाकों में पुलिसकर्मियों की नियुक्त किया है जहां मुसलमान बड़ी संख्या में रहते हैं. दूसरी तरफ कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संगोली रायन्ना की रैली के दौरान किसी की ओर से पथराव करना गलत है और पुलिस शिकायत दर्ज करेगी और कार्रवाई शुरू करेगी. हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें मंगलवार को हुई पथराव की घटना की जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें: Rampur News: आजम खान खान को एक और झटका, रामपुर पब्लिक स्कूल सील, कैबिनेट ने लीज को किया निरस्त

उन्होंने कहा कि मस्जिद में पथराव की घटना के बारे में मेरे पास जानकारी नहीं है और इसकी जानकारी मैं ले रहा हूं. वहीं कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि हिंसा के बिना संघर्ष को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल किया जाना चाहिए। पुलिस को शांति बनाए रखनी चाहिए और जो भी कानून का उल्लंघन करता है उसे दंडित किया जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago