गाड़ी पर पड़ा पत्थर और घायल अवस्था में अनिल देशमुख.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल विधानसभा क्षेत्र में एनसीपी (शरद पवार गुट) नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गाड़ी पर हमला होने का मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई जब अनिल देशमुख चुनाव प्रचार अभियान के दौरान नरखेड में सभा समाप्त कर तीन-खेड़ा बिष्णूर मार्ग से काटोल की ओर जा रहे थे.
जलालखेड़ा रोड पर अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया, जिससे देशमुख के सिर पर चोट लग गई. तुरंत उन्हें काटोल के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हमले के बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
अनिल देशमुख की गाड़ी पर हुए पथराव में गाड़ी की विंडशील्ड टूट गई और कांच के टुकड़े अंदर बिखर गए. एक पत्थर गाड़ी की पिछली खिड़की पर भी लगा, जिससे खिड़की चकनाचूर हो गई. इस हमले में अनिल देशमुख के सिर पर गहरी चोट आई है. घटनास्थल की तस्वीरों में उनकी गाड़ी के अंदर कांच के टुकड़े और उनके सिर से बहता खून साफ दिख रहा है.
अनिल देशमुख इस समय अपने बेटे सलिल देशमुख के लिए प्रचार कर रहे हैं, जो काटोल विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी (शरद पवार गुट) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके मुकाबले में बीजेपी ने चरण सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी भी हाल ही में सलिल देशमुख के समर्थन में प्रचार कर चुके हैं.
हमले के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस पर अधिक जानकारी सामने आएगी. अनिल देशमुख, जो मौजूदा विधायक भी हैं, के साथ हुई इस घटना ने क्षेत्र में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. चुनावी माहौल में यह हमला कई सवाल खड़े कर रहा है.
–भारत एक्सप्रेस
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…