चुनाव

‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे के समर्थन में उतरा संत समुदाय, हिंदुओं से की ये खास अपील

देश के दो राज्यों, महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है. नेता एकदूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली के दौरान नारा दिया था कि ‘बटेंगे तो कटेंगे’. सीएम योगी के इस नारे ने पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया. विपक्ष इस नारे को लेकर बीजेपी पर आरोप लगा रहा है कि वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की जा रही है.

इन सब के बीच हाल ही में पीएम मोदी ने नारे का समर्थन करते हुए कहा था कि ‘एक हैं तो सेफ है’. अब इस नारे का समर्थन देश के तमाम साधु-संतों ने भी कर दिया है. संतो ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपील की है कि हिंदुओं को जातियों में न बंटकर सनातनी बनकर सनातन के समर्थन में वोट करना चाहिए.

महंत राजूदास ने क्या कहा?

अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास ने विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदुओं से अपील करते कहा कि “चुनाव में मुस्लिम उलेमा, कट्टरपथियों और मौलानाओं द्वारा वोट जिहाद चलाकर जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि बीजेपी को वोट न करें. ऐसे में कुछ धर्मगुरुओं ने हिंदुओं से अपील की है कि सनातन के पक्ष में वोट करें, क्योंकि उन राज्यों में मौलाना, मुल्ले और मदरसा लगातार ये प्रयास कर रहे हैं कि वहां पर हिंदुत्ववादी विचारधारा के लोग वहां पर चुनाव न जीतें, राष्ट्रविरोधी चुनाव जीतें, इसलिए धर्मगुरुओं को आगे आकर हिंदुओं से अपील करनी पड़ी है, कि हिंदू एकजुट होकर सनातन के समर्थन में वोट करें.”

साध्वी ने वोट जिहाद की अपील की

महिला साध्वी ने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि “हमारे यहां भी वोट जिहाद होना चाहिए. क्योंकि जब वोट जिहाद होगा, तभी हिंदू एक होंगे. क्योंकि मुसलमान एकजुट होकर वोट जिहाद करते हैं, वो अपनी ही किसी विशेष पार्टी को वोट देते हैं, अपनी किसी विशेष जाति को वोट करते हैं. इसलिए हिंदुओं में भी ऐसा संगठन होना चाहिए जो हमारे सनातन धर्म से जुड़े हुए हैं और जो सनातन धर्म का उत्थान करें, भारत के लोगों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें, सनातन धर्म की रक्षा करें, उसके लिए वोट करें, इसलिए हमारे यहां भी वोट जिहाद होना बहुत जरूरी है. जितने भी हिंदू हैं, उनसे हम यही अपील करते हैं, किसी भी नेता के बहकावे में ना आकर, बल्कि अपनी समझ से वोट करें. इसके लिए साधु-संत अपने शिष्यों के माध्यम से घर-घर पहुंचकर अलख जगाएंगे और लोगों से बोलेंगे कि वोट देना हमारा अधिकार भी है और हमें वोट देने की एक चेतना भी होनी चाहिए.”

“बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील”

अखिल भारतीय सिंधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराज महाराज ने कहा कि “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इस समय चल रहे हैं, जिस तरह से इस चुनाव में मुस्लिम धर्मगुरु सज्जाद नोमानी ने वोट जिहाद का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर किसी भी मुसलमान ने बीजेपी को वोट दिया, तो उसका हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा. इसलिए इस चुनाव में अगर वो लोग इस तरह से ऐलान कर रहे हैं, तो मैं भी समस्त हिंदुओं से कहना चाहूंगा कि अपने देश, अपने सनातन धर्म के लिए बीजेपी के पक्ष में वोट करें. अगर एकजुट होकर वोट करेंगे तो एक रहेंगे, नेक रहेंगे और फलते-फूलते रहेंगे. हिंदू समाज बीजेपी को वोट करे और इस्लामिक जिहाद से बचे.”

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरव गौड़ ने मौलाना सज्जाद नोमानी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि “जिस तरह से आज वोट जिहाद चलाया जा रहा है, यह बहुत ही गलत है, अगर मुस्लिम समाज हिंदू के विरोध में वोट देता है तो हम भी हिंदुओं से अपील करना चाहते हैं कि आप भी एकजुट होकर हिंदू समर्थक दल को अपना समर्थन दें, जिससे हिंदू विरोधी ताकतों को परास्त किया जा सके.”

“हिंदुत्ववादी सरकार बनाने के लिए वोट करें”

मां बगलामुखी सिद्धपीठ वृंदावन के त्रिशूल बाबा ने कहा, भारत में अगर मुस्लिम धर्मगुरु गैर हिंदुत्ववादी सरकार के लिए वोट करने के लिए अपील करते हैं तो मैं भी हिंदुओं से अपील करता हूं कि एकजुट होकर जो भी हिंदुत्ववादी सरकार हो, उसके समर्थन में वोट करें और यही हमारी प्राथमिकती होगी. इसके साथ ही इस सत्य को भी स्वीकार करना होगा कि भारत की धरती पर आज गैर सनातनी सरकार को बनाने के लिए हर तरह से षड्यंत्र रचा जा रहा है. इसलिए हिंदू समाज भी एक होकर हिंदुत्ववादी सरकार बनाने के लिए वोट करें.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

13 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

32 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago