CCTV Footage
राजस्थान के कोटा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है और स्थानीय नगर निगम के दावे पूरी तरह से हवा-हवाई साबित हो रहे हैं. ताजा मामला छावनी इलाके के स्वामी विवेकानंद स्कूल के पीछे का है, जहां एक खूंखार आवारा कुत्ते ने एक छोटी बच्ची पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया. गनीमत यह रही कि बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग समय पर मौके पर पहुंच गए, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
इस पूरी घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि मोबिन की बेटी नमरा गली में अकेली खड़ी थी. इसी दौरान एक खूंखार कुत्ता वहां आया और बिना संभलने का मौका दिए मासूम पर झपट पड़ा.
कुत्ते ने बच्ची को सड़क पर पटक दिया और उसे घसीटकर बुरी तरह से नोंचता रहा. अपनी जान बचाने के लिए मासूम काफी देर तक चीखती-चिल्लाती रही. बच्ची की आवाज सुनकर पास ही मौजूद एक महिला और स्थानीय लोग बिना डर के उसकी ओर दौड़े. उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को खदेड़कर किसी तरह बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया.
इस हमले में नमरा गंभीर रूप से घायल हो गई है. उसके सिर पर गहरे घाव आए हैं, जबकि कलाई और पीठ की चमड़ी को भी कुत्ते ने बुरी तरह नोंच डाला है. घटना के तुरंत बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार और पट्टी कराने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई, लेकिन बच्ची की हालत और खौफ को देखते हुए स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में कुत्तों का हमला नया नहीं है. इससे पहले इसी जगह पर ड्यूटी कर रहे सफाई कर्मचारी खेमराज पर भी एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था. कुत्ते ने उनके पैर का मांस तक उधेड़ दिया था, जिससे सड़क पर काफी दूर तक खून फैल गया था. सहकर्मियों के दौड़ने पर उनकी जान बची थी.
कोटा में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है.
यह भी पढ़ें: फेरों के बीच दुल्हन ने दिखाया ‘लेडी सिंघम’ अवतार! शादी के कपड़ों में कैटरिंग स्टाफ का किया इलाज; देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…
Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…