देश

‘भारत-बांग्लादेश संबंधों को किया मजबूत’: खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

बीएनपी की अध्यक्ष और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आज सुबह यानी मंगलवार को निधन 80 वर्ष की आयु में हो गया. उनके निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा, भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

भारत-बांग्लादेश संबंधों को किया मजबूत: PM Modi

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर दुख जताया. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन का समाचार जानकर गहरा दुख हुआ.

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘उनके परिवार और बांग्लादेश की जनता के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं. ईश्वर उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’

पीएम मोदी ने ये भी लिखा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए आगे कहा कि, ‘मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी आत्मीय मुलाकात आज भी याद है. हमें आशा है कि उनकी सोच और विरासत हमारे द्विपक्षीय सहयोग को आगे भी दिशा देती रहेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.’

कैसे हुआ निधन?

डॉक्टरों के अनुसार, खालिदा जिया कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थी. उन्हें लीवर सिरोसिस, गठिया, डायबिटीज और हार्ट की गंभीर समस्या थी. वहीं, वो कई दिनों से वेंटिलेटर के माध्यम से जिंदा थी.

एक रिपोर्ट के अनुसार, खालिदा जिया को 23 नवंबर को हार्ट और फेफड़ों में संक्रमण के कारण ढाका के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, इलाज के दौरान उन्हें निमोनिया भी हो गया था. पिछले 36 दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टर उनकी जान बचाने में असफल हो गए.

ये भी पढ़ें: पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले का आरोप, रूस-यूक्रेन शांति वार्ता पर संकट

-भारत एक्सप्रेस 

Vaibhav Gupta

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

15 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

30 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago