छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की पकड़ और मजबूत करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने नारायणपुर जिले के कुटुल क्षेत्र में एक नया कंपनी ऑपरेटिव बेस (COB) स्थापित किया है कुटुल क्षेत्र अबूझमाड़ का केंद्र माना जाता है. और इसे नक्सलियों की राजधानी कहा जाता है. इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां काफी सक्रिय रही हैं, लेकिन ITBP की नई तैनाती से उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.
आईटीबीपी की 41वीं बटालियन ने बुधवार को इस नए ऑपरेटिव बेस (COB) की शुरुआत की. सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, इस कदम से छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के “मिशन कागर-2026” (नक्सल उन्मूलन अभियान) को और गति मिलेगी तथा प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा.
“मिशन कागर-2026” केंद्र सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन के लिए शुरू किया गया एक विशेष अभियान है. इसका उद्देश्य नक्सली गढ़ों को ध्वस्त करना, उनके नेटवर्क को खत्म करना और प्रभावित क्षेत्रों में विकास एवं शांति बहाल करना है. ITBP और अन्य सुरक्षाबलों की तैनाती इसी योजना का एक अहम हिस्सा है.
छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में ITBP का यह नया ऑपरेटिव बेस एक ऐतिहासिक कदम है. यह न केवल अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करेगा बल्कि मिशन कागर-2026 को भी मजबूत बनाएगा. सुरक्षाबलों की बढ़ती उपस्थिति से राज्य में शांति और विकास को नया आयाम मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…