लाइफस्टाइल

बार-बार पेशाब आना हो सकता है चिंता का विषय, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

कई बार कुछ लोगों को ज्यादा पेशाब आता है, लेकिन लोग इसे सामान्य प्रक्रिया मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. उन्हें लगता है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लिहाजा इस पर किसी भी प्रकार से ध्यान देने की जरूरत नहीं है, लेकिन चिकित्सकों की मानें तो अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इसके गंभीर नतीजे निकलकर सामने आ सकते हैं.

वहीं, बार-बार पेशाब आने की समस्या पर आईएएनएस ने फोर्टिस अस्पताल के यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के डॉ. परेश जैन से खास बातचीत की. उन्होंने इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताया कि आखिर ऐसा किन कारणों से ऐसा होता है और ऐसी स्थिति में हमें कौन से कदम उठाने चाहिए.

किन बीमारियों में बार-बार पेशाब आता है?

डॉ. परेश जैन बताते हैं कि बार-बार पेशाब आने के पीछे एक नहीं, अनेक कारण हैं, लेकिन सबसे प्रमुख ओवर एक्टिव ब्लेडर है. इसमें मरीज में बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है. इसके अलावा, डायबिटीज, पेशाब में इन्फेक्शन, डायबिटीज मलाइटेज, डायबिटीज इनसिपिटेज में मरीज में बार-बार पेशाब आने की समस्या देखने को मिलती है. इसके अलावा, कई बार जब मरीज पेशाब बनाने की दवा खाते हैं, तो ऐसी स्थिति में उनमें बार-बार पेशाब आने की समस्या देखने को मिलती है.

डॉ. बताते हैं कि इसके अलावा महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान भी पेशाब की बारंबारता बढ़ जाती है. पुरुषों में 50 साल की उम्र के बाद पेशाब ज्यादा होने की समस्या देखने को मिलती है. इसके साथ ही कुछ लोगों को ज्यादा पानी पीने की आदत होती है, तो ऐसी स्थिति में भी उन्हें कई बार पेशाब करने जाना होता है.

डॉ. के मुताब‍िक इसके साथ ही तनाव की स्थिति में भी व्यक्ति को कई बार पेशाब आ सकता है. इसके अलावा, स्ट्रोक में भी पेशाब की बारंबारता बढ़ जाती है.

कब करें डॉक्टर से संपर्क?

डॉ. जैन बताते हैं कि अगर किसी को बार-बार पेशाब करने जाना पड़ रहा है, तो ऐसी स्थिति में उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. डॉक्टर इससे संबंधित कुछ टेस्ट करेंगे, जिससे मरीज की बीमारी के बारे में पता चल सकेगा.

डॉ. ने कहा क‍ि आमतौर पर किसी शख्‍स को दिन में पांच से छह बार पेशाब आना चाहिए. कई बार पेशाब आना कई प्रकार की चीजों पर निर्भर करता है, जैसे उनका आहार कैसा है, वो दिन में कितनी बार पानी पी रहा है. डॉ. बताते हैं कि कुछ लोगों के पेशाब का रंग पीला भी हो जाता है. ऐसा आमतौर डिहाइड्रेशन और जॉन्डिस में होता है.


ये भी पढ़ें- Smoking नहीं करने वाले लोगों को भी क्यों हो रहा Lung Cancer? डॉक्टर ने बताई वजह


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

31 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago