देश

पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने पर दिल्ली में बीजेपी का जोरदार विरोध, राहुल गांधी से माफी की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और उनकी मां के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किए जाने पर कांग्रेस के खिलाफ दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले तीन दिनों से लगातार जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहा.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) के आह्वान पर हो रहे प्रदर्शनों के आज तीसरे दिन मयूर विहार और उत्तर पश्चिम जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने आज मयूर विहार जिले में आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बिहार में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां को गाली दी गई वह सिर्फ उन्हें नहीं बल्कि उन सभी मातृ शक्ति का अपमान है जो बेटे को जन्म देती है.

वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने कहा कि आज सिर्फ मयूर विहार जिला में ही नहीं बल्कि दिल्ली के सभी 14 जिलों में प्रदर्शन किया गए हैं क्योंकि दिल्लीवालों में कांग्रेस को लेकर गुस्सा है और जब तक राहुल गांधी देश से माफ़ी नहीं मांगते तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष (Virendra Sachdeva) ने कहा कि कांग्रेस हो या फिर आरजेडी जिसके मंच से देश के प्रधानमंत्री जी के माता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया यह सिर्फ संयोग नहीं बल्कि यह कांग्रेस की राजनीतिक दिवालियापन है क्योंकि जब भी चुनाव आते हैं हताश कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को गाली देने या अपशब्द का प्रयोग करने से बाज नहीं आते. कांग्रेस का एक लंबा इतिहास रहा है और खासकर 2014 से जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए आए दिन उनके नेता कुछ ना कुछ अपशब्दों का प्रयोग करके अपनी मानसिकता का परिचय देते रहे हैं.

मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा के नेतृत्व में में आयोजित विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री विनोद बछेती, जिला सह प्रभारी नरेश वशिष्ठ, विधायक रवि नेगी और रविकांत सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

उत्तर पश्चिम जिला में आयोजित विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और कहा कि दिल्ली ही नहीं देश भर में कांग्रेस के ख़िलाफ़ लोगों में गुस्सा है और सभी चाहते हैं कि राहुल गांधी माफ़ी मांगे. लेकिन राहुल गांधी हो या फिर तेजस्वी यादव दोनों सिर्फ़ एक विशेष वर्ग के वोटर्स को ख़ुश करने के लिए चुप्पी साधे बैठे हैं.

इसे भी पढ़ें-CDS अनिल चौहान ने Indo-China Border विवाद को बताया सबसे बड़ी चुनौती, भारत के लिए बड़े खतरे भी गिनाए

बिहार की जानता प्रधानमंत्री (PM Modi) के मां का अपमान का बदला लेगी और चुनाव में कांग्रेस-आरजेडी को हार का सामना करना पड़ेगा. विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत, डिप्टी मेयर जय भगवान यादव और नगर निगम दल के नेता श्री प्रवेश वाही सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago