देश

Bihar : पहले अररिया और अब मुंगेर में दारोगा की हत्या, विवाद सुलझाने के दौरान तेज धारदार हथियार से किया गया हमला

बिहार के अररिया में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि लोगों ने मुंगेर जिले में एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की हत्या कर दी.

विवाद सुलझाने पहुंचे थे गांव

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं. इसी सूचना पर 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. इस दौरान झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति ने तेज धार हथियार से उन पर हमला कर दिया. एएसआई वहीं गिर गए.

इलाज के दौरान पटना में हुई मौत

आनन-फानन में घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में शनिवार को उनकी मौत हो गई.

घटना के संबंध में मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुफस्सिल थाना की डायल 112 पर सूचना आई कि नंदलालपुरा गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट हो रही है. इसी मामले में एएसआई वहां पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि इलाज के क्रम में पटना के एक निजी अस्पताल में एएसआई संतोष कुमार की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Gold Smuggling: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव बोलीं- दुबई में 6 फीट लंबे शख्स ने थमाए थे सोने के पैकेट, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

बताया गया कि मृतक कैमूर जिले के रहने वाले थे. दो दिन पहले बिहार के अररिया जिले में एक पुलिस पदाधिकारी की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में मौत हो गई. पुलिस टीम एक गांव में अपराधियों को पकड़ने के लिए गई थी, इसी क्रम में हुई झड़प में पुलिस अधिकारी गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

5 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

15 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

28 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

29 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

1 hour ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

1 hour ago