देश

Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन के बीच शंभू बॉर्डर पर तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत, हाल ही में एक किसान ने तोड़ा था दम

किसानों के दिल्ली चलो प्रदर्शन को लेकर शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हैं. इसी बीच पानीपत जीआरपी में तैनात एक सब इंस्पेक्टर हीरालाल की मौत हो गई. जिसका खरखौदा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. वह पानीपत की समालखा चौकी पर तैनात थे. किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद शंभू बॉर्डर पर फोर्स के साथ गए थे. जहां पर अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई.

तबीयत खराब होने के बाद मौत

सब इंस्पेक्टर हीरालाल की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. हीरालाल 52 वर्ष के थे, परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन पहले समालखा चौकी से अंबाला भेजा गया था. वहीं से उन्हें शंभू बॉर्डर पर भेजा गया था. जहां पर अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें गुरुवार (15 फरवरी) को अंबाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

किसान कर रहे प्रदर्शन

गौरतलब है कि किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग करते हुए दिल्ली चलो का आह्वान किया था. जिसके बाद हरियाणा-पंजाब के किसान शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें पुलिस ने वहीं पर रोक दिया है. किसान जिद पर अड़े हैं कि वो तबतक अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे.

किसान की हार्ट अटैक से मौत

शंभू बॉर्डर पर बीते दिन एक किसान की भी मौत हो गई थी. अधिकारियों का कहना था कि प्रदर्शन के दौरान शंभू बॉर्डर पर किसान ज्ञान सिंह का हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. ज्ञान सिंह के सीने में अचानक दर्द होने के बाद पटियाला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें- बिहार के पूर्व डिप्टी-सीएम तेजस्वी यादव और उनके मंत्रियों के विभागों की होगी जांच, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश

पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले किसान ज्ञान सिंह दो दिन पहले ही दिल्ली चलो आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. आंदोलन का मुख्य उद्देश्य एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग के अलावा और भी कई मांगों पर अड़े हैं. सरकार के साथ कई दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

30 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

1 hour ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago