मां दुर्गा.
Masik Durga Ashtami February 2024: मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. पंचांग के अनुसार, आज माघ शु्क्ल की अष्टमी तिथि है. ऐसे में आज महा अष्टमी का व्रत रखा जाएगा. इन दिनों माघ गुप्त नवरात्रि भी चल रही है. ऐसे में आज मासिक दुर्गा अष्टमी क व्रत रखना बेहद शुभ फलदायी साबित होगा. दृक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक है.
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 16 फरवरी 2024 को सुबह8 बजकर 54 मिनट से लेकर आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक है. ऐसे में आज सुबह सवा आठ बजे से पहले अगर पूजा कर लेंगे तो अच्छा रहेगा.
मासिक दुर्गा अष्टमी पर आज मां दुर्गा की पूजा करने के लिए स्नान करें. इसके बाद पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें. मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं. तिल के तेल की दीपक अपनी बाईं ओर और घी का दीपक दाईं तरफ रखें. मां दुर्गा को अक्षत सिंदूर, लाल फूल, लाल रंग की मिठाई अर्पित करें. इसके बाद धूप-दीप जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें. अगर दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं तो बेहतर रहेगा. पूजा-पाठ करने के बाद अंत में मां दुर्गा की आरती करें.
माघ गुप्त नवरात्रि के दिन कन्या पूजन का विधान है. जिसे कंचक पूजन भी कहा जाता है. ऐसे में आज 9 साल तक की कन्याओं का पूजन करें. उन्हें घर बुलाकर श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं. ऐसा करने के बाद उन्हें उनका पंसंदीदा गिफ्ट दें. ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा से हर मनोकामना पूरी होगी.
माघ मास की दुर्गा अष्टमी पर आज 5 पान के पात्ते लें. इसके बाद उस पर चंदन से मां दुर्गा का बीज मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ लिखें. इसके बाद सभी पान के पत्तों को मां दुर्गा के चरणों में समर्पित कर दें. इतना करने के बाद कल यानी नवमी को सभी पत्तों को एक जगह करके लाल कपड़ें में बांधकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. ऐसा करने से आर्थिक परेशानी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी.
यह भी पढ़ें: ज्योतिष के इन 10 आसान उपायों से जल्द होगी शादी
यह भी पढ़ें: राजा जैसा सुख पाते हैं हथेली में इन जगहों पर तिल वाले लोग
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…