Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अंतरिक्ष की यात्रा सकुशल पूरी कर पृथ्वी पर वापस लौटे चीन के 3 स्पेस साइंटिस्ट्स, देखिए कैप्सूल से कैसे बाहर आए

China Space Mission: शनचो-19 के अंतरिक्ष यात्री त्साई शुच्ये, सुंग लिंगतुंग और वांग हाओच्ये सफलतापूर्वक पृथ्वी लौटे. उन्होंने अंतरिक्ष में 183 दिन बिताए और मिशन पूरी तरह सफल रहा.

China Space Mission
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

China Space Mission: चीन के शनचो-19 अंतरिक्ष यात्री त्साई शुच्ये, सुंग लिंगतुंग और वांग हाओच्ये सभी सुचारू रूप से वापसी कैप्सूल से निकले. उनकी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी है. इसके साथ शनचो-19 के क्रू दल के सदस्यों ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा (China Space Mission) सफलतापूर्वक पूरी की है.

त्साई शुच्ये अब स्पेस स्टेशन के बाहर सर्वाधिक बार कार्य करने वाले चीनी अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं. पिछली सदी के नब्बे वाले दशक में जन्मे सुंग लिंगतुंग और वांग हाओच्ये ने अपनी-अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा पूरी की.

ध्यान रहे 12 बजकर 17 मिनट पर पेइचिंग एरोस्पेस कंट्रोल सेंटर ने भूमि स्टेशन से वापसी का आदेश दिया. इसके बाद शनचो-19 अंतरिक्ष यान का कक्षा कैप्सूल वापसी कैप्सूल से अलग हो गया. वापसी कैप्सूल दोपहर 13 बजकर 8 मिनट पर उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में स्थित तुंगफंग लैंडिंग स्थल पर उतरा.

शनचो-19 के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने कक्षा में कुल 183 दिन बिताए.

ये भी पढ़ें: आतंक की फैक्ट्री : कश्मीर ही नहीं यूरोप और इस्लामिक देश भी झेल रहे पाकिस्तान में निर्मित आतंकवाद की मार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital