सुप्रीम कोर्ट और गौरी लंकेश.
Supreme Court on Gauri Lankesh Murder Case: गौरी लंकेश हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि इस हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहन नायक के खिलाफ कर्नाटक संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (KCOCA) के तहत मुकदमा चलेगा. कोर्ट ने गौरी लंकेश की बहन कविता लंकेश और कर्नाटक सरकार की ओर से दायर स्पेशल लिव पिटीशन को मंजूर कर लिया है.
कर्नाटक हाई कोर्ट ने आरोपी पर लगे KCOCA के आरोप को हटा दिया था. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस दिनेश महेश्वरी की पीठ ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने सभी पक्षो से तीन दिन में लिखित दलील देने को कहा है. कविता लंकेश ने कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है.
बता दें कि अप्रैल 2021 में कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त की रिपोर्ट को रद्द कर दिया था, साथ ही मामले में पूरक आरोप पत्र और बाद में नायक के खिलाफ KCOCA के आरोप हटा दिए गए थे. लंकेश की माने तो एसआईटी जांच से पता चला है कि आरोपी एक सिंडिकेट का हिस्सा था जो संगठित अपराध के कई मामलों के पीछे था. याचिका में कई हत्याओं के जिक्र है, जिनमें कार्यकर्ता नरेंद्र दाबोलकर और गोविंद पानसरे शामिल है. गौरी लंकेश की 2017 में बेंगलुरू में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…