देश

पीयूष गोयल ने ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा कीमत निर्धारण में गड़बड़ी को लेकर जताई चिंता

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा वस्तुओं के मूल्य निर्धारण करने के तरीके को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इससे लंबी अवधि में छोटे दुकानदारों और बाजार को नुकसान हो सकता है. एक इवेंट में ‘नेट इम्पैक्ट ऑफ ई-कॉमर्स ऑन एम्प्लॉयमेंट एंड कंज्यूमर वेलफेयर इन इंडिया’ नाम की रिपोर्ट को लॉन्च करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब अमेजन कहता है कि हम भारत में अरबों डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं, तो हम सभी इस बात की खुशी मनाते हैं, लेकिन हम इसके पीछे की कहानी को भूल जाते हैं कि यह अरबों डॉलर कोई सेवा कार्य या फिर भारतीय अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने के लिए नहीं है.

मंत्री ने आगे कहा कि ये अरबों डॉलर केवल उस नुकसान की भरपाई के लिए है कि कंपनी की भारतीय इकाई ने इस वर्ष में किया है. अगर कोई कंपनी साल में 6,000 करोड़ रुपये का नुकसान कर रही है, तो इससे मूल्य निर्धारण में गड़बड़ी जैसी गंध नहीं आती है. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के नुकसान से ऐसा लगता है कि कंपनी मूल्य निर्धारण में गड़बड़ी कर रही है, जिससे कि छोटे दुकानदार बिजनेस से बाहर हो जाएं.

गोयल ने कहा कि ई-कॉमर्स 27 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ तेज गति से आगे बढ़ रहा है. इस तरह के विस्तार का सामाजिक असर होगा, खास कर 10 करोड़ से ज्यादा छोटे दुकानदारों को जो कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं.

मंत्री ने आगे कहा कि ई-कॉमर्स सेक्टर की इस तेज वृद्धि हमारे लिए गर्व का नहीं चिंता का विषय है क्योंकि अगले 10 वर्षों में आधा बाजार ई-कॉमर्स का हिस्सा होने वाला है. उनके आगे कहा कि हम ई-कॉमर्स से दूर नहीं जा रहे. यह बना रहेगा, लेकिन इस इंडस्ट्री को नए तरीके से ढालने की आवश्यकता है. यहां सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कीमतों में गड़बड़ी करना देश के लिए अच्छा है.

ये भी पढ़ें- पोलैंड और यूक्रेन की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, युद्धग्रस्त क्षेत्र कीव में पहुंचेंगे ट्रेन के जरिए

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago