देश

कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आयकर विभाग के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट दो सप्ताह बाद करेगा सुनवाई

कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग की तरफ से दिए गए बकाया वसूली नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ कांग्रेस ने यह याचिका दायर की है. जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है. दिल्ली हाई कोर्ट ने 100 करोड़ रुपये बकाया टैक्स की वसूली के लिए आयकर विभाग के नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

नही होगी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कोई कार्रवाई

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था हाई कोर्ट ट्रिब्यूनल के आदेश के खिलाफ अपील किए जाने पर याचिकाकर्ता यानी कांग्रेस को कैसे कह सकता है कि वह वापस ट्रिब्यूनल के पास जाए? हाई कोर्ट ने अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करके सही नहीं किया. वही आयकर विभाग की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है और चुकी चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में हम कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही करेंगे.

जबकि कांग्रेस की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल को आर्थिक रूप से पंगु करने के लिए टैक्स टेरीरिज्म का आरोप लगाया था. आयकर विभाग के कांग्रेस से अब तक कुल 3,567 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक 2014-15(663करोड़ रुपये), 2015-16 (करीब 664 करोड़ रुपये) और 2016-17 (करीब 417 करोड़ रुपये) से संबंधित है. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा था कि अधिकारियों ने राजनीतिक दलों को मिलने वाली टैक्स छूट समाप्त कर दी है और पार्टी पर टैक्स लगा दिया है.

ये भी पढ़ें: आशीष मिश्रा की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लखीमपुर खीरी के एसपी से मांगी रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चावल का पानी, केले के छिलके समेत इन 5 चीजों से बनाएं फ्री जैविक खाद, हरे-भरे होंगे पौधे

Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…

2 minutes ago

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

10 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

11 minutes ago

ऑपरेशन ट्राइडेंट: 3 राज्यों में 38 जगह छापेमारी, 1,424 खाते फ्रीज; ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई पर अमित शाह ने की तारीफ

ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…

15 minutes ago

‘कोई भी निशाना IAF की पहुंच से बाहर नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ एपी सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…

33 minutes ago

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

47 minutes ago