लीगल

आशीष मिश्रा की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लखीमपुर खीरी के एसपी से मांगी रिपोर्ट

Lakhimpur Kheri Violence Case: लखीमपुर खीरी 2021 हिंसा से संबंधित कथित हत्या के मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा को मिली जमानत को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी के SP को निर्देश दिया है कि आशीष मिश्रा की ओर से गवाहों को प्रभावित करने के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने चार सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है. पीड़ित परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आशीष मिश्रा की जमानत को रद्द करने की मांग की है.

जमानत की शर्तों का पालन करने का दिया निर्देश

पिछली सुनवाई में आशीष मिश्रा की ओर से पेश वकील ने कहा था कि तस्वीरों में आशीष मिश्रा नही है. कोर्ट ने आशीष मिश्रा के वकील से पूछा था कि आप अपनी बात हलफनामे पर क्यों नही कहते? जिसपर आशीष मिश्रा के वकील ने कहा था कि हर बार हमारे खिलाफ कोई न कोई अर्जी दाखिल कर दी जाती है.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने आशीष मिश्रा की ओर से पेश वकील से कहा था कि जमानत शर्तो का सख्ती से पालन करना होगा. वही पीड़ितों की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को मिश्रा को जमानत दी थी. साथ ही जमानत की शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया था और उन्हें तय तारीख से केवल एक दिन पहले अपने मुकदमे के स्थान पर जाने की अनुमति दी थी. लेकिन वह एक अक्टूबर को (लखीमपुर खीरी) ऐसे गए जैसे दो अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन सुनवाई हो. जबकि अगले दिन अदालत बंद थी और उन्होंने एक अक्टूबर को एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित किया.

कोर्ट ने आशीष मिश्रा पर लगाई कई शर्ते

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय आशीष मिश्रा पर कई शर्ते लगा रखा है. आशीष मिश्रा को रिहाई से एक सप्ताह के भीतर उत्तर प्रदेश छोड़ना होगा. वह यूपी, दिल्ली या दिल्ली एनसीआर में नही रह सकते है. उन्हें अदालत को अपने स्थान के बारे में सूचित करना होगा, कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर करने, गवाहों को प्रभावित ना करने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ नही करने का आदेश दिया था.

ये भी पढ़ें: 21 फरवरी को यासीन मलिक के खिलाफ जम्मू -कश्मीर में ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

3 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

4 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

4 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

5 hours ago