देश

Delhi MCD Mayor Election 2023: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी दिल्ली मेयर चुनाव पर सुनवाई, हंगामे के चलते तीन बार टली थी वोटिंग

Delhi MCD Mayor Election 2023: आज की मेयर प्रत्याशी शैली ओबरॉय की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. दरअसल शैली ओबरॉय ने दिल्ली में जल्द मेयर पद का चुनाव कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है  जिस पर आज सुनवाई होगी. याचिका में ये कहा गया है कि नियमों के खिलाफ जाकर प्रोटेम स्पीकर ने मनोनीत पार्षदों को मतदान में शामिल करने में फैसला लिया है और AAP के विधायकों को मतदान में शामिल होने से रोका जा रहा है.

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली नगर निगम में हंगामे के चलते मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव लगातार तीसरी बार टल गया था. मनोनीत पार्षदों को वोटिंग का अधिकार देने पर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ. आम आदमी पार्टी ने इसपर आपत्ति जताई और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जल्द एमसीडी मेयर का चुनाव हो.

इससे पहले कल मंगलवार को आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक बार फिर सड़कों पर प्रदर्शन करती नजर आई. एक तरफ जहां बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया तो वहीं आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी के खिलाफ जोरदार पलटवार करते हुए बीजेपी दफ्तर के बाहर हमला बोला.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Mayor Election 2023: हंगामे के कारण आज भी नहीं मिला दिल्ली को मेयर, एक महीने में तीसरी बार टला चुनाव, AAP जाएगी सुप्रीम कोर्ट

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में दिल्ली में नगर निगम के चुनाव हुए थे जिसमें आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिलीं थी जबकि बीजेपी को 104 सीटें मिली थीं. तब से लेकर अबतक तीन बार मेयर चुनाव को टाला जा चुका है, लेकिन शोर शराबे और हंगामे के बीच अबतक समाधान नहीं निकल पाया है. लेकिन अब उम्मीद यही की जा रही है कि दिल्ली मेयर चुनाव के दंगल का समाधान देश की सर्वोच्च अदालत की चौखट से ही निकलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

20 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

55 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago