देश

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में फंसा शव 11 किमी घसीटा, दो हिस्सों में बंटा शरीर

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने युवक के शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा. जब कार टोल प्लाजा पर रुकी, तब सिक्योरिटी गार्ड की नजर कार के नीचे फंसे शव पर पड़ी. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कार के नीचे से निकाला. शव दो हिस्सों में बंट गया था. गाड़ी में जगह-जगह टुकड़े चिपके थे.

शरीर के हुए दो टुकड़े

मथुरा के एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि जिस कार में शव फंसा था वह आगरा से दिल्ली जा रही थी. दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह स्विफ्ट कार चला रहे थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया है कि रात को एक्सप्रेस- वे पर कोहरा था. किसी वाहन से ये हादसा हुआ होगा, जिसका शव एक्सप्रेस-वे पर पड़ा रहा होगा. कोहरे में शव दिखाई नहीं दिया. ऐसे में कार में फंसकर घिसटता चला आया होगा. कार में शव इतनी दूर तक घिसटा गया कि शरीर के दो टुकड़े हो गए.

मृतक की जेब से टूटा की-पैड मोबाइल और करीब 500 रुपए मिले हैं. शव इस कदर बिगड़ गया था कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था. पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. मृतक की शिनाख्त इटावा निवासी रिजपाल सिंह रूप में हुई है. जिसकी उम्र 25 साल है. जो दिल्ली में कोरियर कंपनी में गाड़ी चलाता था.

ये भी पढ़ें- Earthquake: दवा और चिकित्सा कर्मियों को लेकर भारतीय वायु सेना का विमान भूकंप प्रभावित तुर्कीये के लिए रवाना

11 किमी. पहले मिले खून के निशान

एसपी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-106 पर खून के निशान मिले हैं. आशंका है कि वहां हादसा हुआ था. शव टोल प्लाजा तक घिसटता आया. माइल स्टोन-106 से टोल प्लाजा की दूरी करीब 11 किमी है. टक्कर कार से हुई या किसी और वाहन से इसकी जांच की जा रही है. कार स्विफ्ट डिजायर है. मंगलवार तड़के 4 बजे मांट टोल प्लाजा पर पहुंची. कार में 2 महिला और 2 पुरुष सवार थे.

वे लोग दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र के संगम विहार के रहने वाले हैं. परिवार के साथ आगरा में शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे. टोल कटाने के लिए जब गाड़ी रुकी तो वहां मौजूद गार्ड ने गाड़ी के पीछे से सड़क पर बहते खून के निशान दिखे. फिर गाड़ी के पीछे जाकर देखा तो एक युवक का शव फंसा था.

कार ड्राइवर वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उसकी कार से कोई हादसा भी नहीं हुआ. उसे टोल प्लाजा पर लोगों ने बताया कि गाड़ी में शव फंसा है. यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरा था. दूसरे वाहन से हादसा हुआ होगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

6 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

37 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

58 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

60 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

2 hours ago