Gujarat News: गुजरात में कहने को तो पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए रोज नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. सूरत के उत्राण इलाके से सामने आया है. यहां एक ऑटो रिक्शा चालक सवारियों को बिठाने के बजाय अपने थ्री-व्हीलर को ‘चलता-फिरता बार’ बनाकर शराब की होम डिलीवरी कर रहा था. पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी ड्राइवर को दबोच लिया और उसके ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है.
उत्राण पुलिस की सर्विलांस टीम जब इलाके में गश्त पर थी, तभी एक मुखबिर ने पुख्ता सूचना दी कि कठोर गांव की ‘मानसरोवर रेजिडेंसी’ की पार्किंग में खड़े एक ऑटो रिक्शा में अवैध शराब का बड़ा जखीरा छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना वक्त गंवाए बिल्डिंग की घेराबंदी कर दी.
जब संदिग्ध बजाज ऑटो की सघन तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मी भी दंग रह गए. ऑटो के भीतर छुपाकर रखी गईं अलग-अलग ब्रांड की कुल 469 विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान 44 वर्षीय यूसुफ अहमद शेख के रूप में हुई है. यूसुफ मूल रूप से यूपी के रायबरेली का रहने वाला है.
पुलिस ने मौके से करीब 95 हजार रुपये मूल्य की शराब, तस्करी में इस्तेमाल ऑटो और मोबाइल फोन समेत कुल 1 लाख 30 हजार 775 रुपये का मुद्दामाल जब्त किया है. जांच में पता चला है कि आरोपी यूसुफ कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि पुराना शातिर है.
बता दें कि साल 2023 में वलसाड ग्रामीण थाने में उसके खिलाफ शराब तस्करी और 2024 में ओलपाड थाने में भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और सूरत में इसे किसे डिलीवर किया जाना था.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु सरकार का ऐतिहासिक फैसला, अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, पहले मिलते थे ₹1000
-भारत एक्सप्रेस
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…