खेल

चौथी बार फाइनल में आमने-सामने दो महाशक्तियां: पिछले तीनों फाइनल जीता है ऑस्ट्रेलिया; क्या इस बार पलटवार करेगा इंग्लैंड?

England vs Australia Final: महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान में मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने कहा कि हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं. दिन अच्छा है. हम उन पर जल्द दबाव बनाना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि पिच में ज्यादा बदलाव होगा. एलिसे पेरी ने कल ट्रेनिंग की थी और अच्छी दिखीं. हमें इस अहम मैच के पहले कुछ दिन की छुट्टी मिली. हमारे लिए यह खास दिन है.

इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने कहा,

मैं भी पहले गेंदबाजी का फैसला करती. यह एक नया विकेट है. फाइनल में रन बनाना अच्छा है. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है. जीत के लिए हम ऑस्ट्रेलिया से एक रन ज्यादा बनाना चाहेंगे.

तीन बार खेल चुके हैं फाइनल

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पूर्व में तीन बार टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने आ चुके हैं. तीनों ही बार इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड अब तक सिर्फ एक बार खिताब जीत सकी है. इंग्लैंड ने 2009 में खेला गया पहला संस्करण जीता था. पहला महिला विश्व कप इंग्लैंड में ही खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया छह बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है और सातवीं बार खिताब अपने नाम करने की कोशिश में है.

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका के प्रतिबंध फेल कैसे हुए? इस ‘डार्क नेटवर्क’ का राज जानकर रह जाएंगे दंग

ये है प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, लिंसे स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

45 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

1 hour ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

1 hour ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

1 hour ago