देश

सूरत की ‘दृश्यम’: पहले पत्नी को जान से मारा फिर घर में ही बना दी कंक्रीट की कब्र, गुमशुदगी की लिखवाकर खुद फंसा

गुजरात के सूरत से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए. ये मामला किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसा लगता है, लेकिन हकीकत उससे कहीं ज्यादा भयावह है. शहर के सलाबतपुरा इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसे घर के भीतर ही सीमेंट और कंक्रीट से बनी एक कब्र में चुन दिया. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी पिता इसी घर में अपने दो मासूम बच्चों के साथ पूरे पांच दिनों तक रहता रहा, जबकि पास ही उसकी मां की लाश दफन थी.

गुमशुदगी का नाटक

मृतक महिला की पहचान शिल्पा साल्वी के रूप में हुई है, जो सूरत के स्मिमेर अस्पताल में डाइटिशियन के पद पर कार्यरत थीं. आरोप उनके पति विशाल साल्वी पर है. पुलिस जांच के अनुसार, विशाल ने 20 अप्रैल को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. जुर्म को छिपाने के लिए उसने एक बेहद खौफनाक रास्ता चुना. उसने एक पुराने मकान में लकड़ी के बक्से (पेटी) में शिल्पा का शव रखा और ऊपर से कंक्रीट और सीमेंट का प्लास्टर कर दिया ताकि बदबू बाहर न आए और किसी को शक न हो.

इतना ही नहीं, बाहर की दुनिया के लिए वो एक ‘परेशान पति’ बना रहा और खुद थाने जाकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. वो चाहता था कि पुलिस और रिश्तेदार इसे एक साधारण लापता होने का मामला समझें.

13 साल के बेटे को मिली ‘खूनी’ चिट्ठी

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब 25 अप्रैल की रात को विशाल अपने 13 साल के बेटे को एक कागज का टुकड़ा थमाकर वहां से फरार हो गया. बेटे ने जब वह चिट्ठी पढ़ी, तो उसके होश उड़ गए. उस चिट्ठी में विशाल ने अपना गुनाह कबूल करते हुए लिखा था, “मैंने गुनाह किया है और इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं.” उसने पत्र में हत्या की तारीख और उस जगह का भी पता लिखा था जहां उसने लाश छिपाई थी.

बच्चे ने तुरंत उस चिट्ठी की फोटो अपने एक रिश्तेदार को भेजी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंक्रीट की उस सख्त परत को तोड़ा, जिसके नीचे से शिल्पा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ.

फॉरेंसिक जांच और आरोपी की तलाश

सूरत की गोडादरा पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए स्मिमेर अस्पताल भेजा गया है, जहां शिल्पा कभी काम करती थीं. मौके पर फॉरेंसिक (FSL) विशेषज्ञों की टीम साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल आरोपी विशाल फरार है और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC! सरकार ने जस्टिस रंजना देसाई के हाथ में सौंपीं कमान, क्या उत्तराखंड जैसी सफलता मिल पाएगी?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…

12 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

14 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

21 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

21 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

40 minutes ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

1 hour ago