Pakistan News: पाकिस्तान की धरती पर पनाह लेने वाले भारत के दुश्मनों का चुन-चुनकर सफाया होने का सिलसिला लगातार जारी है. अब एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सरगना हाफिज सईद की नींद उड़ा दी है. सईद के बेहद करीबी और लश्कर के खूंखार कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी को अज्ञात बंदूकधारियों ने सरेआम गोलियों से भून डाला है. इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान के भीतर पल रहे आतंकियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.
यह सनसनीखेज वारदात पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अंजाम दी गई है. राजधानी इस्लामाबाद से करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित खैबर इलाके के लांडी कोटल में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. स्थानीय पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने अफरीदी को संभलने का कोई मौका नहीं दिया.
जानकारी के अनुसार, शेख यूसुफ अफरीदी जैसे ही लांडी कोटल इलाके में नजर आया, पहले से घात लगाए बैठे बंदूकधारियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा. अफरीदी को कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वारदात को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से बड़े आराम से फरार हो गए.
शेख यूसुफ अफरीदी कोई मामूली आतंकी नहीं था; उसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संगठनात्मक ढांचे में एक ‘अहम कड़ी’ माना जाता था. वह सीधे तौर पर हाफिज सईद के इशारों पर काम करता था. हैरानी की बात यह है कि इस हाई-प्रोफाइल मर्डर के बाद अब तक किसी भी गुट या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
ये भी पढ़ें: बिहार में 3 कारणों से रुका है मंत्रिमंडल विस्तार, CM सम्राट चौधरी के सामने क्या है सस्पेंस?
पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से ‘अज्ञात हमलावरों’ द्वारा भारत के मोस्ट-वांटेड आतंकियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. इन टारगेट किलिंग्स ने न सिर्फ आतंकी आकाओं की कमर तोड़ दी है, बल्कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी है.
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…