Sushma Swaraj Death Anniversary: देश की पूर्व विदेश मंत्री, प्रखर वक्ता और भारतीय राजनीति का एक देदीप्यमान चेहरा रहीं स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. इस भावुक मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन्हें याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
यही नहीं अमित शाह ने सुषमा स्वराज जी के प्रशासनिक कौशल, जनसेवा और संगठन के प्रति उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें ओजस्वी वक्ता, सौम्यता और सादगी की अद्वितीय प्रतिमूर्ति करार दिया.
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि सुषमा स्वराज जी ने अपने अद्वितीय अनुशासन, कर्मठता और संघर्षशीलता के बल पर संगठन से लेकर सरकार तक मिले हर छोटे-बड़े दायित्व का बेहद उत्कृष्ट तरीके से निर्वहन किया.
अमित शाह ने विशेष रूप से रेखांकित किया कि विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी सहजता और मुस्तैदी से विदेश मंत्रालय को सीधे आम जनता और विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद से जोड़ दिया था. उनका यह सादगीपूर्ण जीवन और सेवा भाव देशवासियों के दिलों में सदैव स्मरणीय रहेगा.
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की एक कॉल के बाद देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, जानिए फोन पर क्या हुई बात
सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल थीं, जिनकी लोकप्रियता दलगत राजनीति से परे पूरे देश में थी. वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं और बाद में देश की विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की धाक जमाई.
ज्ञात हो ट्विटर (X) के जरिए देश-विदेश में मुसीबत में फंसे भारतीयों को तुरंत राहत पहुंचाने की उनकी शैली आज भी एक मिसाल मानी जाती है. अमित शाह ने कहा कि उनकी लोकप्रियता, सहजता, संवेदनशीलता और निस्वार्थ जनसेवा की भावना आज भी देश के युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत बनी हुई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…