जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिले सांबा के नड्ड इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. देर रात मिली इनपुट के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया.
सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात स्थानीय लोगों द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की जानकारी पुलिस को दी गई थी. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
हालांकि अब तक किसी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा नहीं जा सका है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह इलाका संवेदनशील है और पहले भी यहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं मिल चुकी हैं. इससे पहले भी नड्ड और उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध मूवमेंट के अलर्ट मिलते रहे हैं, जिस कारण सुरक्षा बलों की नजर इस क्षेत्र पर लगातार बनी हुई है.
सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से पूरे इलाके की बारीकी से जांच कर रही हैं. स्थानीय निवासियों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.
सुरक्षा बलों का कहना है कि आतंकवादियों की किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए इलाके में गश्त और तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं. ऑपरेशन अभी भी जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…