Suvendu Adhikari
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में पहली बार स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. इस चुनाव में पार्टी की लहर इतनी मजबूत रही कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं. सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर हरा दिया.
बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि उनके नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है और औपचारिक घोषणा बाकी है.
जानकारी के अनुसार, 8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष समीत भट्टाचार्य उनके नाम का प्रस्ताव रखेंगे, जिसके बाद आधिकारिक ऐलान किया जाएगा.
चुनाव परिणाम आने के साथ ही यह साफ हो गया था कि मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार हैं. हालांकि बीजेपी के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए नए चेहरे की संभावना भी जताई जा रही थी, लेकिन अंततः सुवेंदु अधिकारी ही सबसे आगे रहे.
सुवेंदु अधिकारी की बढ़त के पीछे कई अहम कारण माने जा रहे हैं-
सूत्रों के मुताबिक, 8 मई को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है. यह कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होने की संभावना है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की भी चर्चा है.
ये भी पढ़ें- बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार: JDU के 16 मंत्री, बीजेपी के कितने? प्रदेश अध्यक्ष ने एक-एक कर गिनवाए सारे नाम!
इस तरह पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है. सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश करती दिख रही है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…
Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…