उत्तर प्रदेश

अलमारी के पीछे ‘मौत’ का सामान! पढ़ाई की आड़ में हथियार सप्लाई करता था कॉलेज स्टूडेंट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया है. यहां एक साधारण से घर के अंदर छिपकर अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप चल रहा था. इस पूरे नेटवर्क में एक 19 साल का कॉलेज छात्र भी शामिल था, जो पढ़ाई के साथ-साथ हथियारों की सप्लाई करता था.

पुलिस को इस गुप्त फैक्ट्री की भनक लगी, जिसके बाद थाना इंचौली पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर खरदौनी इलाके में छापा मारा. जब टीम अंदर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए. एक कमरे में रखी अलमारी के नीचे छिपा तहखाना ही इस अवैध फैक्ट्री का असली ठिकाना था, जहां देसी तमंचे तैयार किए जा रहे थे.

व्हाट्सऐप से होती थी डील

इस गिरोह का काम करने का तरीका भी बेहद चालाकी भरा था. ग्राहकों से सीधा संपर्क व्हाट्सऐप के जरिए किया जाता था. पहले हथियारों की फोटो और वीडियो भेजी जाती थी, फिर कीमत तय होती थी और ऑर्डर मिलने पर डिलीवरी कर दी जाती थी. यानी पूरा कारोबार डिजिटल तरीके से संभाला जा रहा था, जिससे किसी को शक नहीं हो.

गैंग का मास्टरमाइंड पुराना खिलाड़ी

पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें इस गिरोह का सरगना इमरान भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, इमरान पहले भी अवैध हथियार बनाने के मामले में जेल जा चुका है. कुछ समय शांत रहने के बाद उसने फिर से अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया और इस बार और भी ज्यादा गुप्त तरीके से काम शुरू किया.

पढ़ाई के साथ ‘डिलीवरी बॉय’ बना छात्र

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीसीए का छात्र उमंग ठाकुर भी इस गिरोह का हिस्सा था. उसकी भूमिका डिलीवरी बॉय जैसी थी यानी तैयार हथियार ग्राहकों तक पहुंचाना था. एक तरफ वह कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ इस अवैध काम में भी सक्रिय था.

हर सदस्य की तय थी जिम्मेदारी

गिरोह में हर व्यक्ति का काम बंटा हुआ था. इमरान हथियार बनाता था, कुलदीप सप्लाई संभालता था, नरेंद्र नए ग्राहकों को जोड़ता था, और उमंग डिलीवरी करता था. इस तरह पूरा नेटवर्क एक संगठित सिस्टम की तरह काम कर रहा था.

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. एसपी देहात अभिजीत कुमार सिंह के मुताबिक, यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़ा हुआ हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 35,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश प्रस्तावों पर चल रहा है काम- सीएम योगी आदित्यनाथ

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

38 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

46 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

53 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago