देश

जैसलमेर में बड़ा रेल हादसा टला: दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, पायलट की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों जानें

रविवार की सुबह जैसलमेर जाने वाले यात्रियों के लिए उस वक्त अचानक तनाव भरी हो गई, जब दिल्ली से आ रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के एक डिब्बे के नीचे आग लग गई यह घटना जैसलमेर जिले के जेठा–चांधन रेलवे स्टेशन के पास हुई, जब ट्रेन पूरी रफ्तार में आगे बढ़ रही थी चलती ट्रेन के नीचे से उठता धुआं और आग की लपटें देखकर कुछ यात्रियों की सांसें थम गईं और देखते ही देखते पूरे कोच में अफरा-तफरी मच गई

कई यात्रियों ने खिड़की से नीचे झांककर जब आग को देखा तो बिना देर किए इसकी सूचना लोको पायलट और रेलवे कर्मचारियों तक पहुंचाई हालात की गंभीरता को समझते हुए लोको पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाई और ट्रेन को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया यही त्वरित फैसला एक बड़े हादसे को टालने में सबसे अहम साबित हुआ

समय पर रुकी ट्रेन, टला बड़ा हादसा

ट्रेन के रुकते ही रेलवे स्टाफ हरकत में आ गया कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए फायर एक्सटिंग्विशर और उपलब्ध उपकरणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की आग ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे लगी थी, जिससे यात्रियों में डर का माहौल जरूर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया कुछ ही मिनटों की मशक्कत के बाद हालात पूरी तरह नियंत्रण में आ गए

यात्री सुरक्षित

इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं हालांकि अचानक हुई इस घटना से कई यात्रियों को डर और घबराहट का सामना करना पड़ा कुछ देर के लिए ट्रेन में सन्नाटा सा छा गया, लेकिन रेलवे स्टाफ की सक्रियता और सूझबूझ ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि स्थिति नियंत्रण में है

तकनीकी खराबी की आशंका

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच शुरू कर दी शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग ब्रेक सिस्टम या किसी तकनीकी हिस्से में अधिक गर्मी पैदा होने के कारण लगी हो सकती है हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सही कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी फिलहाल तकनीकी टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है

आग बुझने के बाद ट्रेन फिर रवाना

आग पर काबू पाने और आवश्यक जांच के बाद स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस को दोबारा जैसलमेर के लिए रवाना कर दिया गया इस दौरान यात्रियों को पूरी जानकारी दी गई और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के प्रभावित हिस्से की अच्छे से जांच की गई भले ही कुछ समय के लिए ट्रेन रुकी रही और यात्रियों को हल्की असुविधा हुई, लेकिन ज्यादातर लोगों ने लोको पायलट और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता की खुले दिल से सराहना की

ये भी पढ़े: सूरजकुंड मेला हादसा: जांच के लिए फरीदाबाद पुलिस ने गठित की SIT, मृतक को मिलेगा शहीद का दर्जा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

16 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago