Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सूरजकुंड मेला हादसा: जांच के लिए फरीदाबाद पुलिस ने गठित की SIT, मृतक को मिलेगा शहीद का दर्जा

Surajkund Mela Accident Updates: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले के दौरान झूला गिरने से एक पुलिस कर्मी की मौत और 12 लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SIT गठित की है. मृतक को शहीद का दर्जा दिया जाएगा, परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाएगी.

Surajkund Mela Accident Updates: दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. सूरजकुंड मेले में कल (7 फरवरी) झूला गिरने से एक पुलिस कर्मी की मौत हुई है और 12 घायल हुए हैं. अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. फरीदाबाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है.

हादसे का वीडियो आया सामने

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुनामी झूले पर 18 लोग बैठे हुए थे. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है. इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे. सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में हिमाचल फन फेयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर पुत्र मोहम्मद रफी और उसके स्टाफ पर लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है. झूला परिसर को भी बंद करा दिया गया है.

मृतक को शहीद का दर्जा

मृतक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के शव का पोस्टमॉर्टम बीके अस्पताल में कराया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा. डीजीपी अजय सिंघल ने इसकी घोषणा की. बताया कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी.


ये भी पढ़ें: जुबान फिसली या कानूनी डर? मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से फिर मांगी माफी


सरकार की ओर से भी कमेटी गठित

फरीदाबाद पुलिस ने भी एसआईटी गठित की. सरकार की ओर से एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी. हादसे की सूचना मिलते ही देर रात ही पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मेला ग्राउंड पहुंच गए थे. निरीक्षण के बाद उन्होंने इसकी घोषणा की थी. वहीं, फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने भी मामले की जांच को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है. इसमें एसीपी वरुण दाहिया को इंचार्ज बनाया गया है जबकि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच एनआईटी और सूरजकुंड थाना से सब इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital