देश

सूरजकुंड मेला हादसा: जांच के लिए फरीदाबाद पुलिस ने गठित की SIT, मृतक को मिलेगा शहीद का दर्जा

Surajkund Mela Accident Updates: दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. सूरजकुंड मेले में कल (7 फरवरी) झूला गिरने से एक पुलिस कर्मी की मौत हुई है और 12 घायल हुए हैं. अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. फरीदाबाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है.

हादसे का वीडियो आया सामने

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुनामी झूले पर 18 लोग बैठे हुए थे. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है. इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे. सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में हिमाचल फन फेयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर पुत्र मोहम्मद रफी और उसके स्टाफ पर लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है. झूला परिसर को भी बंद करा दिया गया है.

मृतक को शहीद का दर्जा

मृतक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के शव का पोस्टमॉर्टम बीके अस्पताल में कराया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा. डीजीपी अजय सिंघल ने इसकी घोषणा की. बताया कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी.


ये भी पढ़ें: जुबान फिसली या कानूनी डर? मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से फिर मांगी माफी


सरकार की ओर से भी कमेटी गठित

फरीदाबाद पुलिस ने भी एसआईटी गठित की. सरकार की ओर से एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी. हादसे की सूचना मिलते ही देर रात ही पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मेला ग्राउंड पहुंच गए थे. निरीक्षण के बाद उन्होंने इसकी घोषणा की थी. वहीं, फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने भी मामले की जांच को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है. इसमें एसीपी वरुण दाहिया को इंचार्ज बनाया गया है जबकि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच एनआईटी और सूरजकुंड थाना से सब इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

27 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

34 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago