देश

Swati Maliwal Assault Case: विभव कुमार की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने Delhi Police से मांगा जवाब

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

इससे पहले तीस हजारी कोर्ट ने विभव कुमार की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर चुका है. इसके खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया था.

विभव कुमार पर आरोप

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर आरोप लगाया है कि केजरीवाल के आवास पर उन्होंने उन पर हमला किया और मारपीट की. दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया था कि मालीवाल को सीने और गर्दन पर मारा गया था और घसीटा गया था. उस वजह से उनका सिर मेज पर जा लगा था. घटनास्थल का वीडियो फुटेज गायब है. पुलिस ने यह भी कहा कि विभव कुमार एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं. वे लोगों से तब भी डील कर रहे थे, जब सीएम के साथ उनकी सेवाएं वैध नहीं थीं.


ये भी पढ़ें: भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी महेश राउत की अंतरिम जमानत याचिका पर इस दिन सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट


मालीवाल को दी जा रहीं धमकियां

स्वाति मालीवाल ने निचली अदालत को बताया है कि आप नेता उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बना रहे हैं. उनकी छवि खराब की जा रही है. घटना को लेकर पर वीडियो आने के बाद उन्हें मौत और बलात्कार की धमकियां दी जा रही हैं. अगर विभव कुमार को जमानत दिया गया तो उनके बाहर आने से उनकी और उनकी परिवार को जान का गंभीर खतरा हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago