आस्था

शुक्र-आदित्य योग से पलटी मारेगी इन राशियों की किस्मत, होगा बंपर लाभ

Shukra Aditya Yog Benefits: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव 15 जून को राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य के इस राशि परिवर्तन के शुक्र-आदित्य योग बनेगा. दरअसल, 12 जून को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है. जिसके बाद अब इस राशि में सूर्य का प्रवेश होने जा रहा है. ऐसे में मिथुन राशि में सूर्य और शुक्र की युति होगी. जिससे शुक्र आदित्य योग का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र आदित्य योग के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत अचनक पलटी मारने वाली है. आइए जानते हैं कि शुक्र आदित्य योग (Shukra Aditya Yog) किन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी है.

मिथुन राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लग्न भाव में शुक्र आदित्य योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में शुक्रादित्य योग बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है. इस योग के शुभ प्रभाव से व्यक्तिगत में निखार आएगा. नौकरी में परिवर्तन की चाह रखने वालों के लिए शुक्रादित्य योग शुभ है. इस दौरान नई नौकरी के लिए किया गया प्रयास सार्थक साबित होगा. इसके अलावा इस योग से शुभ प्रभाव से भाग्य का भी साथ मिलेगा.

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि के कर्म भाव में शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में शुक्र आदित्य योग का कर्म पर खास सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की हर तरफ प्रशंसा होगी. अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. इस दौरान नौकरी के लिए किया गया प्रयास सार्थक और लाभकारी रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा.

कुंभ राशि

सूर्य-शुक्र की युति से बनने वाला शुक्रादित्य योग कुंभ राशि से संबंधित लोगों के लिए शुभ संकेतक है. शुक्रादित्य योग के प्रभाव से नौकरी और व्यापार में बिगड़े हुए काम बनेंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. लाइफस्टाइल में सुधार होगा. फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगा. धन को लेकर बनाई गई योजना साकार होगी. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.

यह भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, 20 अगस्त तक का समय इन 4 राशियों के लिए वरदान-समान, जॉब-बिजनेस में होगी ऐसी तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

7 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

17 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

49 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago