देश

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर स्वाति मालीवाल का कड़ा रुख, ट्विटर इंडिया के हेड, दिल्ली पुलिस को किया तलब

नई दिल्ली – दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, स्वाति मालीवाल ने ट्विटर इंडिया पॉलिसी हेड और दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर महिलाओं और बच्चों के बाल अश्लीलता और बलात्कार वीडियो को दर्शाने वाले ट्वीट्स पर तलब किया है. बच्चों से जुड़े यौन कृत्यों के वीडियो और तस्वीरों को खुले तौर पर चित्रित करने वाले ट्विटर पर कई ट्वीट्स का संज्ञान लेते हुए, आयोग ने कहा कि अधिकांश ट्वीट्स में बच्चों को पूरी तरह से न्यूड दिखाया गया है और उनमें से कई में बच्चों के साथ क्रूर बलात्कार और दूसरी गैर-सहमति वाली यौन गतिविधियों को भी दिखाया गया है.

दिल्ली पुलिस को समन जारी किया

आयोग ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस को समन भी जारी किया है. और सिफारिश की है कि अश्लील और बलात्कार वाले वीडियो में दिखाई देने वाले बच्चों और महिलाओं की पहचान की जाए और उनकी सहायता की जाए.इनमें से कुछ वीडियो में बच्चों और महिलाओं के साथ बलात्कार को भी दिखाया गया है, जब वे सो रहे थे! इन आपराधिक कृत्यों में लिप्त कुछ ट्विटर अकाउंट एक रैकेट चलाते हुए प्रतीत होते हैं, जिसमें वह अन्य यूजर्स से बच्चों के अश्लील और बलात्कार वीडियो प्रदान करने के लिए पैसे मांगते हैं. मालीवाल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा आयोग ने ऐसे ट्वीट्स की लिस्ट दिल्ली पुलिस और ट्विटर से भी शेयर की है.

बाल अश्लील विडियो से स्तब्ध हैं मालीवाल

मालीवाल ने लिखा कि  “मैं ट्विटर पर स्वतंत्र रूप से उपलब्ध बलात्कार और बाल अश्लील वीडियो से स्तब्ध हूं. इस तरह की सामग्री को तुरंत ट्विटर से हटाने की जरूरत है और मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए. एक सिस्टम बनाया जाना चाहिए ताकि ऐसे सभी वीडियो को तुरंत हटा दिया जाय और अपराधियों को कानून के सामने लाया जाय. इस गंदी और आपत्तिजनक सामग्री के उपलब्ध होने और यहां तक कि इसके प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने के लिए ट्विटर को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए”.

आयोग ने कारण बताने को कहा है कि ट्वीट को न तो हटाया गया और न ही ट्विटर ने रिपोर्ट किया गया.आयोग ने ट्विटर पर वर्तमान में उपलब्ध ऐसे ट्वीट्स की संख्या के बारे में भी डेटा मांगा है.

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दूसरों के घरों में बर्तन मांझकर की पढ़ाई, फिर कैसे बने ‘विद्यासागर’? जानिए इस महान समाज सुधारक की दास्तान

Ishwar Chandra Vidyasagar Biography: ईश्वरचंद्र विद्यासागर भारत के महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और दया के…

8 minutes ago

Kerala Wellness Tourism: रूस समेत विदेशी पर्यटकों में बढ़ा आयुर्वेद, योग और वेलनेस का क्रेज; जानिए क्यों बना केरल पसंदीदा डेस्टिनेशन

 Kerala Wellness Tourism: केरल में आयुर्वेद, योग, मेडिटेशन और प्राकृतिक वातावरण के कारण वेलनेस टूरिज्म…

19 minutes ago

‘AI ले सकता है 100 करोड़ जान…’ बिल गेट्स की चेतावनी से दहली दुनिया; क्या है एक मात्र उपाय?

Bill Gates On AI Risks: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक हालिया साक्षात्कार में…

1 hour ago

CBSE Class 9: तीन भाषा नीति और गायब किताबें! जानिए कैसे सुलग रहा है 9वीं के छात्रों का भविष्य

Three Language Policy: सीबीएसई की तीन-भाषा नीति में बदलाव और नौवीं कक्षा की एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों…

2 hours ago

Pitra Paksha 2026: 26 या 27 सितंबर? ज्योतिषाचार्य ने दूर किया श्राद्ध की पहली तारीख का बड़ा कंफ्यूजन

Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध से होगी,…

2 hours ago