दुनिया

नासा के चौंकाने वाले रिसर्च, मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी दरवाजा!

नई दिल्ली- आसमान में चमचमाते चांद-तारों की दुनिया बेहद रहस्यमयी है. चांद और ग्रहों को जमीन से देखते-देखते विज्ञान तकनीक की मदद से वहां तक पहुंच गया. लेकिन नीले आसमान में कभी-कभी ऐसी चमत्कारी चीजें देखने को मिलती है जिसका जवाब अभी भी विज्ञान के पास नहीं है. ऐसी ही एक चीज की चर्चा NASA के रिसर्च सेंटर में हो रही है. दरअसल मंगल ग्रह पर NASA ने रहस्यमयी दरवाजा होने की बात कहकर दुनिया को चौंका दिया है.

मंगल ग्रह पर रहस्यमयी दरवाजा ?

NASA (National Aeronautics and Space Administration) का क्यूरियोसिटी रोवर पिछले 10 सालों से मंगल की सतह के चारों ओर चक्कर लगा रहा है. इस सतह को पूरी तरह से समझने के लिए इसकी तस्वीरें और वीडियो लिए जा रहे है. नासा लगातार मंगल ग्रह पर जीवन के होने के संकेत को भी खोजने में लगने हुआ है. इसी दौरान NASA की रिसर्च टीम ने  मंगह ग्रह के कुछ चट्टानों की तस्वीरें ली जिसने उनको चौका दिया. चट्टान की इन तस्वीरों पर एक दरवाजा नजर आ रहा है. नासा के अनुसार यह एक ऐसी चीज है जो  पृथ्वी पर एक भूमिगत बंकर का संकेत दे सकती है.

 

सोशल मीडिया पर हो रही अलग-अलग चर्चा

खबरों के अनुसार मंगल ग्रह की सतह पर दरवाजे के रुप में दिख रही यह चीज दूसरी दुनिया के किसी रास्ते जैसा भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर इस रहस्यमयी दरवाजे की खूब चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसे मंगल ग्रह पर जीवन होने की बात कह रहे है. तो कुछ लोग यह कह रहे हैं कि चट्टान पर मौजूद यह दरवाजा एलियन का घर तो नहीं है. तो कुछ लोग यह भी कह रह हैं कि यह सिर्फ चट्टान है और कुछ नहीं. हालांकि NASA ने अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है. NASA की टीम इस तस्वीर पर लगातार शोध करके ज्यादा से ज्यादा जानकारियां जुटाने में लगी हुई है. उसके सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि चट्टान पर दरवाजे जैसी दिखनी वाली चीज की आखिर सच्चाई क्या है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

40 minutes ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

1 hour ago

पापांकुशा एकादशी: क्या जीवन भर की गलतियों के बाद भी सुधार और मुक्ति संभव? पढ़िए क्रोधन शिकारी की पौराणिक कथा

पापांकुशा एकादशी हमें सिखाती है कि अतीत की गलतियों के बावजूद सच्चे पश्चाताप और आत्मसंयम…

2 hours ago

एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाक को दी ऐतिहासिक मात, आखिरी गेंद पर ऐसे पलटी बाजी

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर…

2 hours ago