देश

दोस्ती की मिठास: दिवाली पर भारत-चीन के जवानों ने एक दूसरे को बांटी मिठाइयां

भारतीय और चीनी सैनिकों ने गुरुवार को दिवाली के अवसर पर लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कई सीमा चौकियों पर एक दूसरे को मिठाइयां दीं. यह घटनाक्रम बॉर्डर पर तनाव में कमी को दर्शाता है क्योंकि भारत और चीन की ओर से केंद्र शासित प्रदेश में एलएसी पर सैनिकों के पीछे हटाने की प्रक्रिया जारी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है.

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि भारतीय और चीनी सेनाओं ने दिवाली के अवसर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कई सीमा चौकियों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया. रक्षा सूत्रों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच पीछे हटने की प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो गई है. दोनों सेनाओं ने एक-दूसरे की पोजीशन की वेरिफिकेशन प्रोसेस और इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने का काम को शुरू कर दिया है.

चल रहा है वेरिफिकेशन प्रोसेस

रक्षा सूत्रों के मुताबिक देपसांग मैदान और डेमचोक में टेंपरेरी स्ट्रक्चर को हटाने का काम पूरा हो गया है. दोनों पक्षों के लगभग सभी ऐसे स्थानों पर वेरिफिकेशन प्रोसेस चल रही है. वेरिफिकेशन प्रोसेस फिजिकली और साथ ही मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) का इस्तेमाल करके की जा रही है.

पेट्रोलिंग को लेकर चीन के साथ हुआ समझौता

साढ़े चार साल पहले चीनी घुसपैठ के बाद पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध पैदा हो गया था. पिछले हफ्ते, भारत ने यह घोषणा करने की कि देपसांग मैदान और डेमचोक में पेट्रोलिंग को लेकर चीन के साथ समझौता हुआ है. बाद में बीजिंग ने भी इसकी पुष्टि की. सेना के सूत्रों ने बताया कि वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद अगले दो दिनों में समन्वित गश्त शुरू हो जाएगी. दोनों पक्षों की ओर से पहले से सूचना दे दी जाएगी ताकि टकराव की स्थिति पैदा न हो. देपसांग के मैदानों में अब भारतीय सैनिक ‘अड़चन’ वाले क्षेत्र से आगे गश्त कर सकेंगे. पहले चीनी सेना भारतीय सैनिकों को पेट्रोलिंग प्वाइंट्स तक पहुंचने से रोक रही थी.

लद्दाख में बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों की तैनाती

डेमचोक में अब भारतीय सैनिक ट्रैक जंक्शन और चार्डिंग नाला पर पेट्रोलिंग प्वाइंट्स तक पहुंच सकेंगे. हालांकि, 2020 में गतिरोध के बाद लद्दाख में बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों की तैनाती तब तक जारी रहेगी, जब तक कि चीन के साथ सीमा पर पेट्रोलिंग तंत्र पर व्यापक सहमति नहीं बन जाती.रक्षा सूत्रों ने कहा, “जब तक आपसी विश्वास का माहौल स्थापित नहीं हो जाता, तब तक निकट भविष्य में लद्दाख से किसी भी सैनिक को वापस बुलाने की कोई योजना नहीं है.” सूत्रों ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भी इसी तरह की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है, जहां यांग्त्से, असाफिला और सुबनसिरी घाटियों में गतिरोध पैदा हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

9 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

11 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

14 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

31 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

44 minutes ago