चुनाव आयोग ने बिहार में चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (Prashant Kishore Jan Suraj Party) को ‘स्कूल बैग’ चुनाव चिह्न आवंटित किया है. पार्टी के राज्य के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने यह जानकारी साझा की है.
जन सुराज पार्टी बिहार विधानसभा उपचुनाव (Bihar By Election 2024) में सभी चार सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है. पार्टी ने रामगढ़ सीट से सुशील सिंह कुशवाहा, तरारी से किरण देवी, बेलागंज से मोहम्मद अमजद और इमामगंज (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से जितेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है.
पार्टी के अधिकारिक हैंडल ने एक्स पर प्रत्याशियों के फोटो के साथ चुनाव चिह्न ट्वीट किया है.
प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने चारों विधानसभा क्षेत्र की जनता से स्कूल बैग चुनाव चिह्न पर वोट देकर जन सुराज पार्टी का समर्थन करने की अपील की है. उन्होंने कहा, “यह चुनाव चिह्न पार्टी को मतदाताओं के बीच अपनी पैठ जमाने में मदद करेगा, क्योंकि यह आकांक्षाओं और प्रगति का प्रतीक है, ठीक उसी तरह जैसे एक स्कूल बैग का शिक्षा और विकास से संबंध होता है.”
जन सुराज पार्टी को स्कूल बैग चुनाव चिह्न मिलने पर पार्टी के नेता इसे सकारात्मक कदम के तौर पर देख रहे हैं. प्रशांत किशोर बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के महत्व पर जोर देते रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव की बात करते हैं, जिसमें राज्य की शराबबंदी नीतियों से प्राप्त धन का का उपयोग भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रहस्यमय परिस्थितियों में 8 हाथियों की मौत, 100 से अधिक अधिकारी जांच में जुटे
बिहार में चार निर्वाचन क्षेत्रों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज में उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होना है, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. विधायक सुदामा प्रसाद (तरारी), सुधाकर सिंह (रामगढ़), सुरेंद्र यादव (बेलागंज) और जीतन राम मांझी (इमामगंज) के इस्तीफे के बाद बिहार में उपचुनाव हो रहा है. सभी विधायक लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करके सांसद बने हैं.
–भारत एक्सप्रेस
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…