देश

खालिस्तान समर्थकों को लगा करारा झटका, सिडनी में होने वाला जनमत संग्रह कार्यक्रम रद्द

सिडनी मेसोनिक सेंटर ने सिख फॉर जस्टिस के इरादों पर पानी फेर दिया है. एसएफजे की सिडनी में होने वाले जनमत संग्रह के प्रस्तावित कार्यक्रम को एसएमसी ने रद्द कर दिया है. कार्यक्रम का आयोजन 4 जून को सिडनी मेसोनिक सेंटर में होने वाला था. बीते दिनों पीएम मोदी से ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस की मुलाकात हुई थी. जिसमें अल्बनीस ने पीएम मोदी को आश्वासन दिलाया था कि चरमपंथी तत्वों के खिलाफ उनकी सरकार सख्त कार्रवाई करती रहेगी. जो भी दोनों देशों के बीच के रिश्ते को खराब करने की कोशिश करेंगे उन्हें करारा जवाब मिलेगा.

वहीं ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, जब से सिख फॉर जस्टिस के कार्यक्रम के आयोजन की बात सामने आई थी. तभी से इसको लेकर शिकायतें और धमकियां दी जा रही थीं. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए एसएमसी ने कार्यक्रम को लेकर की गई बुकिंग को रद्द कर दिया. एसएमसी के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बुकिंग के समय इस बात की जरा भी जानकारी नहीं थी. खालिस्तान घटना की प्रकृति को समझने में गलती हुई. इसलिए काफी सोच-विचार के बाद कार्यक्रम को रद्द किया गया है. क्योंकि एसएमसी किसी भी घटना का हिस्सा नहीं बनना चाहता है. जो किसी भी समुदाय को नुकसान पहुंचाए.

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बोले राहुल गांधी ‘PM मोदी को लगता है वे सब जानते हैं, वे भगवान को भी सिखा सकते हैं’, RSS पर भी साधा निशाना

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एसएफजे के प्रचार कार्यक्रम द्वारा जो बैनर पोस्टर तैयार किए गए थे. उनमें आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों की प्रशंसा की गई थी. जिसकी शिकायत धर्मेंद्र यादव ने की थी. वहीं द ऑस्ट्रेलिया टुडे ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान ये भरोसा दिलाया था कि उनकी सरकार चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखेगी. जो दोनों देशों के बीच केरिश्ते को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं खालिस्तान संकट के संदर्भ में भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा है कि ऐसे तत्वों पर नकेल कसने के लिए दोनों देशों की सरकारें जरा भी गुरेज नहीं करेंगी. जो भी जरूरी और सख्त कदम हैं वो उठाए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

3 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

4 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

6 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

16 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

28 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

40 minutes ago