देश

Tahawwur Rana को भारत लाने पर 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को मिली तसल्ली, कहा— इस हत्यारे को फांसी दें

Tahawwur Rana Extradition: मुंबई में 26/11 को हुए भीषण आतंकी हमले के पीड़ितों ने तहव्वुर राणा के अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण को बड़ी जीत बताया है. पीड़ितों ने भारत सरकार की तारीफ करते हुए राणा को फांसी देने की मांग की है.

हमले में बच गए नटवरलाल रोटावण ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, “जब तहव्वुर राणा को फांसी दी जाएगी, तब भारत की असली जीत होगी. मैंने खुद आतंकी कसाब की पहचान की थी. मोदी जी शेर जैसे हैं. हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा. राणा के बाद अब डेविड हेडली और हाफिज सईद की बारी है. हम भारतीय हैं, हमें कोई डर नहीं है.”

हमले की शिकार देविका रोटावण ने सरकार की सराहना की

आपको बता दें उनकी बेटी देविका रोटावण, जो खुद हमले की शिकार हुई थीं, ने भी इस कदम की सराहना की. उन्होंने कहा-“राणा का भारत लाया जाना भारत सरकार की बड़ी जीत है. हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान में बैठे अन्य आतंकियों को भी भारत लाकर फांसी दी जानी चाहिए.”

सुनिता, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं, ने इस हमले में अपने पति को खोया था. उन्होंने कहा, “हम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर थे. गोलीबारी की आवाज आई तो लगा पटाखे हैं. जब भागने लगे तो मेरे पति के सिर में गोली लगी और उनकी मौत हो गई. मैं अपने बच्चों के साथ किसी तरह बच निकली, लेकिन मुझे भी गोली लगी थी.”

अब तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है. भारत पहुंचने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसे अपनी हिरासत में लेगी. तहव्वुर राणा एक पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक है. उसे अमेरिका में लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन की मदद करने के आरोप में दोषी पाया गया था. यही संगठन 26/11 के हमलों के पीछे था, जिनमें 160 से अधिक लोगों की जान गई थी. भारत सरकार ने लंबे समय से राणा के प्रत्यर्पण की मांग की थी. अब अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उसका रास्ता साफ हो गया है.

पीड़ितों को मिला उम्मीद का संबल

सरकार ने इस केस को आगे बढ़ाने के लिए एडवोकेट नरेंद्र मान को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया है. वह NIA की केस फाइल RC-04/2009/NIA/DLI में तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की निगरानी करेंगे. डेविड हेडली फिलहाल अमेरिका की जेल में है और उसने एक डील के तहत अपना जुर्म कबूल किया था. तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण 26/11 हमले के पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Old Video On Tahawwur Rana: PM मोदी का 2011 वाला वीडियो तहव्वुर राणा पर फिर हुआ वायरल, जानिए क्या कहा था तब!

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

7 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

54 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago