तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और पूर्व सीएम कमलनाथ.
Tajinder pal singh Bagga on Kamal Nath joining BJP: कांग्रेस के कद्दावर नेता और एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ अपने बेटे और सांसद नकुलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं. अटकलों का बाजार तो शनिवार से ही गर्म है. इस बीच दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ की भाजपा में शामिल होने की खबरें पूरी तरह फर्जी और निराधार हैं. उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. ये सब अफवाहें हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि 1984 सिख दंगों के आरोपी कमलनाथ के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ 1984 दंगों के आरोपी हैं. उनके खिलाफ कई गवाह हैं. मेरे आठ दिन के अनशन के बाद एसआईटी की जांच शुरू कराई गई थी. रकबगंज गुरुद्वारे को जलाने वाले वही थे. हां अगर उनके बेटे भाजपा में शामिल होते हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है. पोस्ट में बग्गा ने लिखा कि पीएम मोदी के होते हुए ऐसा कभी संभव नहीं हो पाएगा.
ये भी पढ़ेंः ‘हम रूस से तेल खरीद रहे हैं तो क्या समस्या है…’ म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ भाजपा में शामिल होंगे इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती. दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने अपनी राजनीति की शुरुआत गांधी-नेहरू परिवार से की थी ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता.वे भाजपा में कैसे जा सकते हैं? वहीं जीतू पटवारी ने भी नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने को महज अफवाह करार दिया. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी कमलनाथ को तीसरा बेटा मानती थीं. उनकी पार्टी छोड़ने की खबरें निराधार हैं.
ये भी पढ़ेंः कमलनाथ के बाद अब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, जल्द ज्वॉइन कर सकते हैं BJP
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…