देश

बारामती से अजीत पवार की पत्नी के चुनाव लड़ने की अटकलें, सुप्रिया बोलीं- उनके पास तगड़ा उम्मीदवार हो…

Loksabha Election 2024: एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी की नेता और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने डिप्टी सीएम अजीत पवार के बयान को लेकर कहा कि लोकतंत्र में कोई न कोई तो आपके खिलाफ लड़ेगा ही. मेर सामने अगर उनके पास कोई उम्मीदवार है तो वे जगह, मुद्दा और नाम बताए हम सबके सामने चर्चा कर सकते हैं.

जानकारी के अनुसार एनसीपी में फूट के बाद अजीत पवार अब एनसीपी के असली बाॅस हो गए हैं. चुनाव आयोग ने उन्हें पार्टी का नाम और सिबंल दे दिया है. वहीं चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ शरद पवार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. हालांकि इस मामले में अभी सुनवाई नहीं हुई है.

ये भी पढ़ेंः ‘हम रूस से तेल खरीद रहे हैं तो क्या समस्या है…’ म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

दिग्गज राजनीति परिवार से आती है सुनेत्रा

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बारामती से सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ सकती है. सुनेत्रा धाराशिव जिले के राजनीति परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह राज्य के पूर्व मंत्री पदमसिंह पाटिल की बहन हैं. पदमसिंह पाटिल 1999 में शरद पवार के साथ एनसीपी की स्थापना में साथ रहे थे.

बारामती पवार परिवार की परंपरागत सीट

बारामती लोकसभा सीट वर्तमान में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के पास है. वहीं इस सीट पर इस बार अजीत पवार पत्नी सुनेत्रा को चुनाव लड़वाना चाहते हैं. ऐसे में सुनेत्रा क्षेत्र के लोगों से बातचीत शुरू कर दी है. बारामती सीट परंपरागत रूप से पवार परिवार की सीट रही है.

ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण पर कानून बनाएगी सरकार, ड्राफ्ट तैयार, जानें बिल के प्रमुख प्रावधान

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

8 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago