देश

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को वापस लेना सरकार के एजेंडे में शामिल- बोले केंद्रीय मंत्री

POJK: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को पाकिस्तान को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) को फिर से हासिल करना और इसे भारत का हिस्सा बनाना सरकार के एजेंडे में है.
लंदन में रहने वाले जम्मू-कश्मीर मूल के छात्रों और सामाजिक समूहों के साथ एक बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदभार संभालने के बाद उन्होंने “1947 के बाद विभिन्न सरकारों द्वारा अतीत में की गईं कई गलतियों को ठीक करने की कोशिश की है.”

अनुच्छेद 370 को लेकर कह दी यह बात

ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर गए सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से जम्मू-कश्मीर के लोगों में अपनेपन की भावना पैदा हुई है और उन्हें देश के बाकी हिस्सों में अपने समकक्षों के बराबर अधिकार मिले हैं.

इसे भी पढ़ें: शरीफ को छेड़ना नहीं, माफिया को छोड़ना नहीं- झांसी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

सरदार पटेल पर भी बोले केंद्रीय मंत्री

सिंह ने यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “यदि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल को भारत की अन्य रियासतों की तरह जम्मू-कश्मीर को संभालने की अनुमति दी होती, तो आज पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा होता और पीओजेके का मुद्दा कभी नहीं उठता.”

इसे भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर छत्तीसगढ़ में मनाया गया बोरे बासी, जानिए इसके बारे में

पीओजेके वापस लेना सरकार और BJP के एजेंडे में

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “पाकिस्तान से पीओजेके वापस लेना और इसे भारत में मिलाना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और एक राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में है.”

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

25 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

30 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

38 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago