दुनिया

आसियान-भारत समुद्री अभ्यास में भाग लेने दो भारतीय नौसैन्य पोत पहुंचे सिंगापुर

भारतीय नौसेना के दो अग्रणी युद्धपोत आसियान-भारत समुद्री अभ्यास के शुरुआती संस्करण में भाग लेने के लिए सोमवार को सिंगापुर पहुंचे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अभ्यास का बंदरगाह चरण दो मई से चार मई तक चांगी नौसेना केंद्र में आयोजित किया जाना है, जबकि समुद्री चरण सात से आठ मई तक दक्षिण चीन सागर में आयोजित किया जाएगा.

दक्षिण चीन सागर में हलचल

दक्षिण चीन सागर में पिछले कुछ वर्षों में चीन की काफी सैन्य हलचल देखी गई है. सिंगापुर पहुंचे दो भारतीय पोतों के नाम ‘आईएनएस सतपुड़ा’ और ‘आईएनएस दिल्ली’ हैं.
इस नौसैन्य अभ्यास में आसियान सदस्य देशों एवं भारत के नौ पोत, छह विमान और 1,800 से अधिक कर्मी भाग ले रहे हैं. भारतीय नौसेना दक्षिण चीन सागर में समुद्री अभ्यास करेगी, जहां पिछले कुछ साल से चीन की सैन्य आक्रामकता देखी जा रही है.

‘आईएनएस सतपुड़ा’ और ‘आईएनएस दिल्ली’

एडमिरल कुमार एआईएमई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जो दो मई से आठ मई तक आयोजित होगा. अभ्यास का बंदरगाह चरण दो मई से चार मई तक चांगी नौसेना केंद्र में आयोजित किया जाना है, जबकि समुद्री चरण सात से आठ मई तक दक्षिण चीन सागर में आयोजित किया जाएगा. सिंगापुर पहुंचे दो भारतीय पोतों के नाम ‘आईएनएस सतपुड़ा’ और ‘आईएनएस दिल्ली’ हैं.

इसे भी पढ़ें: NSA अजित डोभाल ने तेहरान में राष्ट्रपति रईसी और अपने ईरानी समकक्ष अली शमखनी से मुलाकात की

भारतीय नौसेना और आसियान नौसेना

एडमिरल ने कहा कि एआईएमई 2023 भारतीय नौसेना और आसियान नौसेनाओं को एक साथ मिलकर काम करने और समुद्री क्षेत्र में निर्बाध अभियानों का अवसर प्रदान करेगा. रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (आरएसएन) और भारतीय नौसेना एआईएमई की सह-मेजबानी कर रहे हैं. सह-अभ्यास निदेशकों आरएसएन कमांडर फर्स्ट फ्लोटिला कर्नल एन कोक येंग डेनियल और भारतीय नौसेना के फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर कमोडोर (सीडीआरई) प्रकाश गोपालन ने मंगलवार को चांगी नौसेना अड्डे में उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की.

Rohit Rai

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

7 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

18 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

22 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

36 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

38 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago